Skip to main content

ताजा खबर

“ब्रॉडकास्टर्स जो बहुत सारा पैसा दे रहे…”, Impact Player नियम के भविष्य को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा बयान

ब्रॉडकास्टर्स जो बहुत सारा पैसा दे रहे Impact Player नियम के भविष्य को लेकर जय शाह ने दिया बड़ा बयान

Jay Shah (Photo Source; Getty Images)

इम्पैक्ट प्लेयर नियम (Impact Player Rule) पूरे क्रिकेट जगत में काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। आईपीएल 2024 के दौरान कई सीनियर खिलाड़ियों ने इस नियम को लेकर नाराजगी जाहिर की थी। खिलाड़ी और कोच इस नियम को जारी रखने के पक्ष में नहीं है। तभी से इस बात के कयास लगाए जा रहे हैं कि आईपीएल 2025 में इस नियम को बरकरार नहीं रखा जाएगा। इस बीच बीसीसीआई सेक्रेटरी जय शाह ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम के फायदे और नुकसान को लेकर बड़ा बयान दिया है।

हम कुछ दिनों में फैसला करेंगे- जय शाह

आईपीएल 2024 में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के तहत ही हमें लीग के इतिहास का हाईएस्ट टोटल (287/3) और कई बड़े हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिले थे। इस नियम के कारण गेंदबाजों के लिए मुश्किलें बढ़ गई और साथ ही ऑलराउंडरों का रोल भी लगभग खत्म ही हो गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार जय शाह ने आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के भविष्य को लेकर बात करते हुए कहा,

हाल ही में फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ हुई मीटिंग में हमने इस बारे में लंबी बातचीत की। इम्पैक्ट प्लेयर नियम के अपने फायदे और नुकसान हैं। नेगेटिव बात यह है कि इससे ऑलराउंडर का रोल खत्म हो रहा है और पॉजिटिव बात यह है कि इससे भारतीय खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। हमें ब्रॉडकास्टर्स के बारे में भी सोचना चाहिए, जो बहुत सारा पैसा दे रहे हैं। लेकिन एक प्रशासक के तौर पर मेरे लिए खेल महत्वपूर्ण है, हम कुछ दिनों में फैसला करेंगे।

जय शाह ने मेगा ऑक्शन को लेकर भी दिया बड़ा बयान

जय शाह से आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले प्लेयर रिटेंशन के बारे में भी पूछा गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा,

हमने सभी की बातें सुनी है और अब फैसला हम पर निर्भर है। हमें Majority और Minority दोनों के हिसाब से देखना होगा। कुछ टीमें मेगा ऑक्शन नहीं चाहती और जिन फ्रेंचाइजियों की टीमें अनिश्चित है, वे मेगा ऑक्शन चाहते हैं। एक फैन के रूप में मुझे लगता है कि कंसिस्टेंसी जरूरी है। लेकिन चीजों में फेरबदल इसे दिलचस्प बनाता है और खेल को आगे बढ़ाने में मदद करता है।

আরো ताजा खबर

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...

₹2,00,000 करोड़ के पास पहुंची IPL की बिजनेस वैल्यू, RCB ने किया ₹300 मिलियन का आंकड़ा पार

IPL Enterprise Value Nears ₹2 Lakh Crore; RCB Retains Top Spot as Most Valued Brand (image via X) ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ‘हूलिहान लोकी’ की 2026 आईपीएल ब्रांड वैल्यूएशन स्टडी के...

150 साल के इतिहास में ऐसा हुआ पहली बार! एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने नियुक्त की पहली महिला चेयर

Essex create history by appointing first female Chair in 150-year history (image via X) अपनी 150वीं सालगिरह के मौके पर एक अहम कदम उठाते हुए, एसेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब ने...

WI vs PAK 2026: पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 90 रनों से हराया, जेडन सील्स ने पंजा खोला 

WI vs PAK 1st Test (Image Credit- Twitter X) पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। तो वहीं, आज 29 अगस्त,...