Skip to main content

ताजा खबर

बेटी Aaira के जन्मदिन पर इमोशनल हुए Mohammed Shami, पोस्ट देख आपको भी आ जाएगा रोना

बेटी Aaira के जन्मदिन पर इमोशनल हुए Mohammed Shami, पोस्ट देख आपको भी आ जाएगा रोना

Mohammed Shami (Image Credit- Instagram)

Mohammed Shami भले ही क्रिकेट के मैदान से गायब हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर पूरी तरह एक्टिव हैं और हर दिन उनकी कोई ना कोई नई पोस्ट सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में शमी ने इस बार कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है, जिसे देख उनके फैन्स काफी इमोशनल हो गए हैं और साथ ही तेज गेंदबाज का ये नया सोशल मीडिया पोस्ट काफी ज्यादा ही वायरल हो रहा है।

वनडे वर्ल्ड कप में खेला था आखिरी मैच

जी हां, Mohammed Shami ने टीम इंडिया से अपना आखिरी मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेला था, वो मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच था। उसके बाद अफ्रीका दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए वो टीम में चुने गए थे, लेकिन फिर चोटिल होने के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। वहीं टखने में लगी चोट के कारण शमी ने ना तो IPL 2024 खेला था और ना ही टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वो टीम इंडिया का हिस्सा थे।

अपनी बेटी के लिए क्या पोस्ट शेयर किया है Mohammed Shami ने

*Mohammed Shami ने सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट।
*बेटी Aaira के जन्मदिन के खास मौके पर शमी ने ये तस्वीरें की है शेयर।
*साथ ही कैप्शन में लिखा- Happy birthday to my little princess।
*वाइफ के साथ नहीं रहते शमी, वहीं बेटी भी नहीं रहती है शमी के साथ।

Mohammed Shami का ये पोस्ट काफी ज्यादा ही प्यारा है

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

पुरानी लय में लौट रहा है टीम इंडिया का ये गेंदबाज

दूसरी ओर शमी धीरे-धीरे अपनी पुरानी लय में लौट रहे हैं, जिसका सबूत उन्होंने सोशल मीडिया पर दिया है। हाल ही में शमी ने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है, जिसमें ये खिलाड़ी NCA में गेंदबाजी करता हुआ नजर आ रहा है। शमी पहले से काफी फिट दिख रहे हैं, साथ ही वो लंबे रनअप के साथ पूरे दम के साथ गेंदबाजी करने में लगे हैं। ऐसे में बांग्लादेश या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेल टेस्ट सीरीज के जरिए शमी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है।

ये रील वीडियो शेयर की है शमी ने हाल ही में

View this post on Instagram

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

আরো ताजा खबर

AUS vs ENG: T20I सीरीज से बाहर हुए विल जैक्स, कैच पकड़ने के चक्कर में तुड़वा बैठे थे हाथ!

Will Jacks (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर विल जैक्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पहले टी20 मुकाबले के दौरान...

“कभी मुझे भी नेट में बॉलिंग करने आना” – सचिन तेंदुलकर का रणवीर सिंह को खास न्योता, देखें वायरल वीडियो

Ranveer Singh and Sachin Tendulkar(Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में आयोजित ग्लोबल पीस ऑनर्स...

“मैं हमेशा छक्के के साथ शतक पूरा करने की कोशिश करता हूं”: वेलिंगटन में ऐतिहासिक शतक के बाद बोले ऋषभ पंत

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया। वेलिंगटन के...

SM Trends: 22 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) हिंदुस्तान टाइम्स और डेक्कन हेराल्ड की 21 नवंबर, 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए...