Skip to main content

ताजा खबर

अरे! अरे! फिटनेस सुधारने के चक्कर में Mohammed Shami ने अपना ये क्या हाल कर लिया?

Shami (Image Credit- Instagram)

जैसे ही वनडे वर्ल्ड कप 2023 खत्म हुआ था, वैसे ही Mohammed Shami भी टीम इंडिया से गायब हो गए थे। जहां टखने में लगी चोट के कारण शमी की क्रिकेट से दूर हो गए थे, लेकिन अब उनकी सर्जरी हुए काफी समय हो गया है और अब वो अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने फैन्स को नई अपडेट दी है, वहीं ये अपडेट उन्होंने इंस्टा स्टोरी के जरिए शेयर की है।

क्या गंभीर कर देंगे Mohammed Shami की छुट्टी?

बतौर हेड कोच गौतम गंभीर टी20 इंटरनेशनल में युवा खिलाड़ियों से लबरेज टीम इंडिया चाहते हैं, ऐसे में Mohammed Shami को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है। विराट, रोहित और जडेजा टी20 पहले ही छोड़ चुके हैं, वहीं गंभीर के कोच रहते हुए शमी की टी20 क्रिकेट में वापसी काफी मुश्किल लग रही है। साथ ही अगर शमी को वनडे और टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखनी है, तो उन्हें जल्द से जल्द फिट होकर खुद को 22 गज पर साबित करना होगा। वरना उनके इंटरनेशनल करियर पर जल्द ही ब्रेक भी लग सकता है।

ये क्या हाल हो गया है Mohammed Shami का अब?

*Mohammed Shami ने इंस्टाग्राम पर अपनी नई रील वीडियो की शेयर।
*वीडियो में अपने भाई के साथ वर्कआउट करते हुए दिखा ये तेज गेंदबाज।
*पहले से काफी ज्यादा फिट दिख रहे हैं शमी, जल्द करेंगे 22 गज पर वापसी।
*शमी का भाई भी उनकी तरह बंगाल की टीम से खेलता है घरेलू क्रिकेट।

Mohammed Shami बहुत की कड़ी मेहनत कर रहे हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

इंस्टा पर कुछ ना कुछ पोस्ट करता रहता है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by 𝕸𝖔𝖍𝖆𝖒𝖒𝖆𝖉 𝖘𝖍𝖆𝖒𝖎 (@mdshami.11)

टीम इंडिया में कब होगी शमी की वापसी?

जिस तरह से शमी अपनी फिटनेस और गेंदबाजी पर काम कर रहे हैं, उसे देखकर लग रहा है कि वो 2 महीने में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हो जाएंगे। ऐसे में बांग्लादेश या फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिए उनकी टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। वैसे शमी ने अपना आखिरी मैच टीम इंडिया से साल 2023 में खेला था और वो मैच वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच था ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ।

আরো ताजा खबर

IND vs WI: पहले टी20 में भारत ने 8 विकेट से जीत हासिल की, श्रेयस ने ठोका शतक

India vs West Indies, 1st T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर, मंगलवार से पांच मैचों की टी20आई सीरीज का आगाज हो चुका है। पहला...

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ भारतीय टीम का ऐलान, 4 साल बाद हुई इस गेंदबाज की वापसी 

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 6 अक्टूबर, मंगलवार शाम को न्यूजीलैंड दौरे पर होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम...

IND vs WI 2026, 1st T20I: भारत ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी, नमन धीर का हुआ टी20आई डेब्यू; देखें प्लेइंग XI

IND vs WI 2026, 1st T20I: India opted to bowl first (image via JioHotstar) लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के...

पाकिस्तान क्रिकेट को बड़ा झटका, बोर्ड को आधी कीमत में बेचने पड़े प्रसारण अधिकार: रिपोर्ट

Mohsin Naqvi (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को अपने घरेलू अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रसारण अधिकार बेचने में बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...