Skip to main content

ताजा खबर

बुलावायो में सैम अयूब ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर जिंबाब्वे के खिलाफ जड़ा तूफानी शतक

Saim Ayub (Pic Source-X)

आज यानी 26 नवंबर को जिंबाब्वे और पाकिस्तान के बीच बुलावायो में दूसरा वनडे मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीत दर्ज की। पाकिस्तान की ओर से सभी खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान के धाकड़ सलामी बल्लेबाज सैम अयूब ने जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 62 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्कों की मदद से 113* रनों की मैच विनिंग पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान मेजबान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया। दूसरे वनडे की बात की जाए तो मेजबान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 145 रन बनाए।

जिंबाब्वे की ओर से डियोन मायेर्स ने छह चौकों की मदद से 33 रनों की पारी खेली जबकि सीन विलियम्स ने 31 रनों का योगदान दिया। कप्तान क्रेग एरवाइन ने 18 रन बनाए जबकि सिकंदर रजा 17 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। पाकिस्तान की ओर से अबरार अहमद ने घातक गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 33 रन देकर चार विकेट झटके।

अबरार अहमद के अलावा सलमान अली आगा ने सात ओवर में 26 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए जबकि सैम अयूब और फैजल अकरम ने एक-एक विकेट हासिल किया।

सैम अयूब ने खेली पाकिस्तान की ओर से तूफानी शतकीय पारी

पाकिस्तान ने 146 रनों के लक्ष्य को बिना विकेट खोए हासिल कर लिया। सैम अयूब की पारी की बात की जाए तो उन्होंने पहली गेंद से ही जिंबाब्वे के गेंदबाजों के खिलाफ तगड़ा प्रहार करना शुरू कर दिया था। सैम अयूब का साथ अब्दुल्ला शफीक ने काफी अच्छी तरह से दिया और उन्होंने 32* रन बनाए। सैम अयूब पाकिस्तान की ओर से वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

यही नहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान ने तीन मैच की वनडे सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। इन दोनों टीमों के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच 28 नवंबर को इसी वेन्यू पर खेला जाएगा। सैम अयूब आगामी महत्वपूर्ण मैच में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...