Skip to main content

ताजा खबर

बीच मैच में अभ्यास करने जा रहे थे Virat Kohli, तभी फैन्स पड़ गए उनके पीछे

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट में Virat Kohli का फ्लॉप शो देखने को मिला, पहली बारी में उनका बल्ला नहीं चला और दूसरी पारी में उनकी एक गलती के कारण वो पवेलियन लौट गए। ऐसे में विराट शायद खुद के प्रदर्शन से काफी ज्यादा नाखुश हैं और इसलिए वो मैच के बीच अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहे हैं।

कैसा प्रदर्शन रहा Virat Kohli का?

बल्लेबाज Virat Kohli से फैन्स को काफी उम्मीदें थी, साथ ही वो लंबे समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में वो सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, तो दूसरी पारी में उन्होंने 17 रन बनाए थे। वहीं दूसरी पारी में अंपायर ने उनको LBW आउट दिया था, लेकिन रिप्ले में गेंद पहले उनके बल्ले पर लगी थी और विराट ने DRS नहीं लिया था। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई भी हुई थी सोशल मीडिया पर।

मैच के बीच अभ्यास के लिए जा रहे थे Virat Kohli और फिर…

*सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस समय बल्लेबाज Virat Kohli का वीडियो।
*तीसरे दिन बांग्लादेश के खिलाफ जारी बीच मैच में नेट्स में अभ्यास करते दिखे विराट।
*फ्लॉप प्रदर्शन के बाद RoboArm से करवाया गया था विराट कोहली को अभ्यास।
*वहीं अभ्यास के लिए जाते समय फैन्स ने घेर लिया था टीम इंडिया के बल्लेबाज को।

नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास करते हुए Virat Kohli

Virat Kohli and Jaiswal in the nets during the lunch session. 👏pic.twitter.com/zXuYhl2djf

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 21, 2024

फैन्स ने घेर लिया था इस बल्लेबाज को एक बार तो

Chepauk crowd is going crazy for King Kohli 👑 pic.twitter.com/paehJDJVVY

— Virat Kohli Fan Club (@Trend_VKohli) September 21, 2024

कप्तान का भी नहीं चला पहले मैच में बल्ला

विराट के अलावा बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा भी बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे, जहां दोनों ही पारियों में हिटमैन रन बनाने के लिए तरस गए। पहली पारी में बांग्ला टीम के खिलाफ रोहित 6 रन बनाकर आउट हो गए थे, वहीं दूसरी पारी में कप्तान के बल्ले से सिर्फ 5 रन ही निकले थे। अब देखना होगा की दूसरे टेस्ट मैच में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है, वैसे इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितम्बर से खेला जाएगा और इसका आयोजन कानपुर के मैदान पर होगा। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों सीरीज खेली जाएगी, जिसमें SKY भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...