Skip to main content

ताजा खबर

बासित अली भी अब पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन से हो गए हैं परेशान, टीम इंडिया के साथ तुलना कर दिया हैरान कर देने वाला बयान

बासित अली भी अब पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन से हो गए हैं परेशान टीम इंडिया के साथ तुलना कर दिया हैरान कर देने वाला बयान

Basit Ali and Babar Azam. (Image Source: X)

पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से काफी खराब रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में टीम बेहतरीन प्रदर्शन दिखाने में नाकाम रही है। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। इस टेस्ट सीरीज को बांग्लादेश ने 2-0 से अपने नाम किया था।

पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान क्रिकेट की तुलना कर अपना पक्ष रखा है। बासित अली के मुताबिक भारत में एक प्रॉपर सिस्टम चल रहा है जबकि पाकिस्तान में कप्तान ही प्लेयर को आगे बढ़ने का मौका नहीं देता है।

पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने कहा कि, ‘भारत में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली और फिर एमएस धोनी जैसे कप्तान आए। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे बढ़ाया। भारत में एक प्रॉपर सिस्टम चल रहा है। पाकिस्तान की बात की जाए तो यहां कप्तान ही प्लेयर को आगे बढ़ने नहीं देता है। कप्तान को डर रहता है कि कहीं उसकी जगह ना चली जाए। भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट में बहुत फर्क है और यही कड़वी सच्चाई है।’

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करना बेहद जरूरी है

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पाकिस्तान में ही खेली जानी है। टीम का प्रदर्शन तीनों ही फॉर्मेट में काफी खराब रहा है। बाबर आजम की कप्तानी पर भी काफी सवाल उठाए गए हैं जबकि टेस्ट क्रिकेट में शान मसूद भी अभी तक कप्तान की भूमिका बेहतरीन तरीके से निभाने में नाकाम रहे हैं।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलती हुई नजर आएगी। नवंबर महीने में पाकिस्तान जिंबाब्वे का दौरा करेगी। टीम का शेड्यूल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले भी काफी ज्यादा है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले रावलपिंडी, कराची और लाहौर में होस्ट किए जाएंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...