Skip to main content

ताजा खबर

बारिश ने पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों पर फेरा पानी, तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने दी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

बारिश ने पाकिस्तान की सुपर 8 में पहुंचने की उम्मीदों पर फेरा पानी तमाम पूर्व खिलाड़ियों ने दी सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया

Pakistan Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

आज यानी 14 जून को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का महत्वपूर्ण मैच अमेरिका बनाम आयरलैंड बारिश की वजह से रद्द हो गया। बारिश की वजह से पाकिस्तान टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। बता दें, पाकिस्तान का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा। उन्हें पहले USA के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और फिर टीम को भारत ने भी करारी शिकस्त दी।

हालांकि भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान ने काफी अच्छी वापसी की और कनाडा के खिलाफ मैच को अपने नाम किया। पाकिस्तानी फैंस यह दुआ कर रहे थे कि अमेरिका आयरलैंड के खिलाफ मैच हार जाए ताकि पाकिस्तान सुपर 8 में आयरलैंड के खिलाफ मैच जीतकर अपनी जगह पक्की कर सके। लेकिन बारिश ने इस मैच में खलल डालकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

अब पाकिस्तान टीम सुपर 8 की दौड़ से पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। इसी को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है। तमाम पुरुष खिलाड़ी पाकिस्तान टीम के प्रदर्शन से काफी निराश है।

पाकिस्तान के सुपर 8 से एलिमिनेट होने को लेकर पूर्व खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर दिए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया


 

बता दें, मैच रद्द होने की वजह से अब USA ने भी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली अमेरिका 6वीं टीम बन गई है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, भारत और दक्षिण अफ्रीका ने सुपर 8 में क्वालीफाई कर लिया है।

पाकिस्तान टीम की बात की जाए तो उनका प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में काफी निराशाजनक रहा था। टीम के बल्लेबाज आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। यही नहीं बाबर आजम ने भी अपनी टीम की ओर से खराब प्रदर्शन किया था। पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा था जबकि भारत ने उन्हें न्यूयॉर्क स्टेडियम में करारी शिकस्त दी थी।

अब तक सुपर 8 में 6 टीमें क्वालीफाई हो चुकी है और अब दो टीमों को और क्वालीफाई होना है। पाकिस्तानी फैंस इस बात से काफी निराश है कि उनकी टीम ने इस सीजन में काफी खराब प्रदर्शन किया है।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 WC 2026: मारिजान काप के ऐतिहासिक प्रदर्शन के चलते साउथ अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया 

South Africa Women vs India Women, 18th Match (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 18वां मैच आज 21 जून, रविवार को भारत और साउथ...

Women’s T20 World Cup 2026: श्रेयंका पाटिल की चोट से भारत को बड़ा झटका, पूर्व दिग्गज मिताली राज ने जताई चिंता

Women’s T20 World Cup 2026 Mithali Raj (Image credit Twitter – X) भारतीय महिला टीम की स्टार ऑलराउंडर श्रेयंका पाटिल चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप 2026 से बाहर...

SL A vs IND A, Final: ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज पर इंडिया ‘ए’ का हुआ कब्जा, फाइनल में श्रीलंका ‘ए’ को 66 रन से हराया

IND A vs SL A Tri Nation A series final 2026 (image via BCCI/X) आज (21 जून) श्रीलंका के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज के...

Womens T20 WC 2026: भारत ने टाॅस जीतकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों के...