Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान को लगा दोहरा झटका, टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से भी बाहर हो सकती है टीम, सालों तक चुभेगी USA वाली हार

USA vs PAK (Photo Source: Getty Images)

यूएसए बनाम आयरलैंड का मैच बारिश की भेंट चढ़ने के साथ ही पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर हो गया। इसी के साथ मेजबान अमेरिका ने इतिहास रचते हुए सुपर-8 में अपनी जगह पक्की की। टी20 वर्ल्ड कप लीग स्टेज से बाहर होने के सदमे से पाकिस्तान की टीम अभी तक उबर भी नहीं पाई थी कि उन्हें एक और झटका लगा है। उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में यूएसए के खिलाफ मिली हार अब अगले दो सालों तक चुभेगी।

दरअसल, इस साल सुपर-8 में ना पहुंचने की वजह से पाकिस्तान को दो साल बाद होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में डारेक्ट एंट्री नहीं मिलेगी। पाकिस्तान को भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने के लिए पहले क्वालीफायर मुकाबले खेलने होंगे। क्वालीफायर्स में जीत दर्ज करने के बाद ही पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाएगा।

बता दें, ICC के नियमों के अनुसार टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में पहुंचने वाली टीमों को अगले टी20 वर्ल्ड कप के डायरेक्ट खेलने का मौका मिलेगा। इस लिस्ट में भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमों के साथ यूएसए का नाम भी शामिल हो गया है। आपको बता दें कि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर-8 में अभी तक भारत, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, यूएस, अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका ने क्वालीफाई कर लिया है।

टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान का सफर

पाकिस्तान की शुरुआत इस टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छी नहीं रही थी और उसे पहले अमेरिका तथा रविवार को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अमेरिका ने पाकिस्तान को सुपर ओवर में हराया था, जबकि भारत ने न्यूयॉर्क में खेले गए रोमांचक मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को छह रन से मात दी थी।

पाकिस्तान की टीम 2009 में चैंपियन बनकर उभरी थी, लेकिन तब से वो अब तक कभी इस टूर्नामेंट का खिताब नहीं जीत सकी है। पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन पिछले साल भारत में खेले गए वनडे विश्व कप में भी निराशाजनक रहा था और वह सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकी थी और अब टीम टी20 विश्व कप में भी ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ सकी।

আরো ताजा खबर

ऋषभ पंत के लिए कुलदीप यादव को छोड़ना बड़ी भूल होगी: मोहम्मद कैफ

Kuldeep Yadav (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2027 से पहले ऋषभ पंत और कुलदीप यादव के संभावित ट्रेड को लेकर चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ सुपर जायंट्स...

IND vs AFG: प्रसिद्ध कृष्णा और रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, 13 साल बाद ऐसा करने वाली पहली जोड़ी बनी

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबले में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें भारतीय क्रिकेट...

20 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान भारत ए...

Womens T20 World Cup 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

South Africa Women vs India Women (Image Credit- Twitter X) यूके में जारी आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का एक रोमांचक मुकाबला साउथ अफ्रीका और भारत की महिला टीमों...