Skip to main content

ताजा खबर

‘बातचीत करना बहुत कठिन’ MCG टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन पर रोहित शर्मा

‘बातचीत करना बहुत कठिन’ MCG टेस्ट की दूसरी पारी में ऋषभ पंत के शॉट सेलेक्शन पर रोहित शर्मा

Rishabh Pant and Rohit Shama (Image Credit- Twitter/X)

BGT 2024-25: जारी सीरीज के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत के आउट होने पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। रोहित का कहना है कि वह इसको लेकर पंत से बात करेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि उनके इस नेचुरल गेम से विकेटकीपर को काफी सफलता भी मिली है।

गौरतलब है कि MCG टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पंत शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। पंत (30 रन, 104 गेंद) की पारी को देखकर लग रहा था कि मैच ड्राॅ पर समाप्त होगा, लेकिन जैसे ही पंत पार्ट टाइम स्पिनर ट्रैविस हेड के खिलाफ एक गलत शाॅट खेलकर लेग साइट पर आउट हुए, तो उसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी बिखर गई। पंत के आउट होने के बाद भारत ने महज 34 रनों के भीतर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके भारत को मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पंत के शाॅट सेलेक्शन पर रोहित की प्रतिक्रिया

बता दें कि मेलबर्न टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर कहा- नतीजे को लेकर हर कोई निराश है, उसे (पंत) यह समझने की जरूरत है कि किसी के बताने की बजाय उसे खुद से क्या चाहिए।

अतीत में उन्होंने हमें काफी सफलता दिलाई है। एक कप्तान के रूप में यह एक मिक्स रिएक्शन है। जब ऐसा होता है तो हम समर्थन करते हैं, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो निराशा होती है। शाॅट सेलेक्शन में एक बैलेंस होना चाहिए।

रोहित ने आगे कहा- इस बात को लेकर एक कप्तान के रूप में बातचीत करना बहुत कठिन होता है, जब इससे उसे बहुत सफलता मिली है। यह सिर्फ स्थिति के बारे में है। मैं ऋषभ को लंबे समय से जानता हूं और मैं उनके क्रिकेट को समझता हूं।

पहले भी बातचीत होती रही है, ऐसा नहीं है कि वह नहीं समझते कि टीम को उनकी क्या जरूरत है। बस उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है के बीच सिर्फ एक बारीक रेखा है।

देखें ऋषभ पंत को लेकर रोहित की यह प्रतिक्रिया

আরো ताजा खबर

5 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 2nd T20I: इंग्लैंड ने 191 रन का लक्ष्य हासिल कर 1-0 की बढ़त बनाई ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए...

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...