
Rishabh Pant and Rohit Shama (Image Credit- Twitter/X)
BGT 2024-25: जारी सीरीज के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पर खेले गए चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma), ऋषभ पंत के आउट होने पर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आए हैं। रोहित का कहना है कि वह इसको लेकर पंत से बात करेंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि उनके इस नेचुरल गेम से विकेटकीपर को काफी सफलता भी मिली है।
गौरतलब है कि MCG टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पंत शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे। पंत (30 रन, 104 गेंद) की पारी को देखकर लग रहा था कि मैच ड्राॅ पर समाप्त होगा, लेकिन जैसे ही पंत पार्ट टाइम स्पिनर ट्रैविस हेड के खिलाफ एक गलत शाॅट खेलकर लेग साइट पर आउट हुए, तो उसके बाद टीम इंडिया की बल्लेबाजी बिखर गई। पंत के आउट होने के बाद भारत ने महज 34 रनों के भीतर 6 विकेट गंवा दिए थे। इसके भारत को मैच में 184 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
पंत के शाॅट सेलेक्शन पर रोहित की प्रतिक्रिया
बता दें कि मेलबर्न टेस्ट मैच खत्म होने के बाद, पोस्ट मैच के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर कहा- नतीजे को लेकर हर कोई निराश है, उसे (पंत) यह समझने की जरूरत है कि किसी के बताने की बजाय उसे खुद से क्या चाहिए।
अतीत में उन्होंने हमें काफी सफलता दिलाई है। एक कप्तान के रूप में यह एक मिक्स रिएक्शन है। जब ऐसा होता है तो हम समर्थन करते हैं, लेकिन जब ऐसा नहीं होता तो निराशा होती है। शाॅट सेलेक्शन में एक बैलेंस होना चाहिए।
रोहित ने आगे कहा- इस बात को लेकर एक कप्तान के रूप में बातचीत करना बहुत कठिन होता है, जब इससे उसे बहुत सफलता मिली है। यह सिर्फ स्थिति के बारे में है। मैं ऋषभ को लंबे समय से जानता हूं और मैं उनके क्रिकेट को समझता हूं।
पहले भी बातचीत होती रही है, ऐसा नहीं है कि वह नहीं समझते कि टीम को उनकी क्या जरूरत है। बस उसे क्या करना है और क्या नहीं करना है के बीच सिर्फ एक बारीक रेखा है।
देखें ऋषभ पंत को लेकर रोहित की यह प्रतिक्रिया
Rohit Sharma on Rishabh Pant’s dismissal. pic.twitter.com/ropuBOcj3l
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) December 30, 2024
6 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
“जैसा बाप, वैसा बेटा”: वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर का U19 एशिया कप में धमाका! 52 गेंदों में ठोके नाबाद 70 रन
‘मसल मेमोरी और एंटीसिपेशन’ – भारतीय फील्डिंग कोच ने खोला विराट-रोहित की फील्डिंग का ‘सीक्रेट’
SM Trends: 6 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

