Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर अनिश्चितता, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर लटकी तलवार!

बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) पर अनिश्चितता, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर लटकी तलवार!

Bangladesh Cricket Board (Image Credit- Twitter X)

भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश को इस समय राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) भी प्रभावित हो रहा है, जिसके कि बांग्लादेश में होने वाले और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के आगामी क्रिकेटिंग शेड्यूल पर खतरे की तलवार लटक रही है।

गौरतलब है देश में नौकरियों में कोटा प्रणाली के खिलाफ जो विरोध प्रदर्शन शुरू हुआ, वह तेजी से सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर अशांति में बदल गया। बांग्लादेश में लगातार बढ़ रही हिंसा में अभी तक सरकारी आंकड़ों के अनुसार 300 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

साथ ही देश में सुरक्षा व्यवस्था का अनुमान इस बात से ही लगाया जा सकता है कि देश में करीब 15 साल से सत्तारूढ आवामी लीग की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश छोड़ दिया है। दूसरी ओर, देश में इस उठापटक के बीच BCB को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

फिलाहल, पूरे बांग्लादेश की तरह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भी पटरी पर लौटने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, बोर्ड के मुख्य अधिकारियों की अनुपस्थिति देश की वर्तमान स्थिति की गंभीरता को दर्शाती है। बता दें कि बीसीबी अध्यक्ष Nazmul Hassan Papon भी इस समय में देश में मौजूद नहीं है।

Nizamuddin Chowdhury ने जारी किया बयान

हालांकि, इस सब के बावजूद बीसीबी के कुछ अधिकारी काम पर जल्द लौट सकते हैं। उक्त मसले को लेकर डेली स्टार के हवाले से बोर्ड चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) Nizamuddin Chowdhury ने कहा-

स्थिति अभी भी थोड़ी अनिश्चित है और यह अभी भी जल्दबाजी होगी। इसका निरीक्षण करना सर्वोत्तम है। हम आज या कल में प्रस्थान करने वाले थे लेकिन उसे स्थगित कर दिया गया है। लेकिन 48 घंटे में हम फैसला लेंगे।

खैर, अब देखने लायक बात होगी कि इस राजनीतिक अस्थिरता के बीच क्या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, नेशनल टीम को पाकिस्तान और भारत दौरे के लिए भेजेगा या नहीं। बता दें कि बांग्लादेश को अगस्त में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान और दो टेस्ट व तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए सितंबर में भारत दौरे पर आना है।

यहाँ देखे:- बांग्लादेश में हुई उथल-पुथल के बीच PCB ने बदला अपना क्रिकेटिंग शेड्यूल! इस दिन खेले जाएंगे मैच

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...