Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश में हुई उथल-पुथल के बीच PCB ने बदला अपना क्रिकेटिंग शेड्यूल! इस दिन खेले जाएंगे मैच

बांग्लादेश में हुई उथल-पुथल के बीच PCB ने बदला अपना क्रिकेटिंग शेड्यूल! इस दिन खेले जाएंगे मैच

PCB (Image Credit- Twitter)

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल में ही बांग्लादेश ए के खिलाफ आगामी क्रिकेट दौरे के शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। बता दें कि बांग्लादेश ए और पाकिस्तान शाहींस के बीच दो चार दिवसीय मैच और तीन 50 ओवर के मैच खेले जाएंगे।

हालांकि, अब PCB ने इन मैचों के पहले से तय किए शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की है। इस दौरे के लिए बांग्लादेश ए 10 अगस्त को पाकिस्तान पहुंच रही है। तो वहीं इस दौरे पर बांग्लादेश ए अपने सारे मैच इस्लामाबाद क्लब मैदान पर खेलते हुए नजर आएगी।

दूसरी ओर, बांग्लादेश ए का पाकिस्तान शाहींस के खिलाफ फुल क्रिकेट शेड्यूल के बारे में जानकारी दें, तो 11 और 12 अगस्त को दोनों टीमें प्रैक्टिस करती हुई नजर आएंगी। तो वहीं इसके बाद 13 से 16 अगस्त के बीच दोनों टीमों के बीच पहला चार दिवसीय मैच शुरू होगा।

इसके बाद 18 और 19 अगस्त को फिर से दोनों टीमें ट्रेनिंग और प्रैक्टिस करते हुए नजर आएंगी। इस प्रैक्टिस सेशन के बाद 20 से 23 अगस्त के बीच बांग्लादेश ए और पाकिस्तान शाहींस के बीच दूसरा चार दिवसीय मैच खेला जाएगा। ठीक इसके बाद पहला 50 ओवर का मुकाबला दोनों टीमों के बीच 26 अगस्त को, दूसरा 28 अगस्त और आखिरी मैच 50 ओवर का मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने की बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम की घोषणा

तो वहीं इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाफ 21 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम की कमान शान मसूद के हाथों में सौंपी गई है।

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की 17 सदस्यीय टीम:

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल (फिटनेस पर निर्भर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर) और शाहीन शाह अफरीदी।

আরো ताजा खबर

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...

13 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IND vs AFG: बारिश की वजह से भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे मैच में देरी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इस समय भारत दौरे पर...

IND vs AFG: पहले वनडे में भारत ने टाॅस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

IND vs AFG (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच आज 13 जून, शनिवार से तीन मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। पहला मैच धर्मशाला...