
Mohammad Ashraful (Photo Source: X/Twitter)
बांग्लादेश में आरक्षण को लेकर छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया है। बता दें, यह विरोध प्रदर्शन उन छात्रों द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने सरकारी नौकरियों में एक निष्पक्ष प्रक्रिया की मांग की है। देश की गंभीर हालत को देखते हुए प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी है, और वह फिलहाल भारत में हैं।
पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल ने अपने देश की मौजूदा स्थिति की कड़ी निंदा की है। अशरफुल का कहना है कि पीएम हसीना ने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। मोहम्मद अशरफुल इस वक्त यूके में हैं, और पोर्टसमाउथ क्रिकेट क्लब (Portsmouth Cricket Club) के लिए काम कर रहे हैं।
बांग्लादेश में मेरे भाई-बहन घर से बाहर नहीं निकल सकते- मोहम्मद अशरफुल
पूर्व बांग्लादेशी खिलाड़ी मोहम्मद अशरफुल ने The Telegraph पर बात करते हुए कहा,
यह अच्छा है कि शेख हसीना अब सत्ता में नहीं हैं। सोबै स्वाधीन कोथाता बोलसे थेकी, किंतु से (हसीना) पोलैलो तो पोलैलो, देशारे प्रोचुर खखोटी कोइरा दिया ग्यालो (लोग अब स्वतंत्र होने की बात कर रहे हैं क्योंकि हसीना भाग गई है, लेकिन उसने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया हैं), पिछले कुछ दिनों में, बहुत सारे व्यवसाय बर्बाद हो गए हैं। पिछले एक महीने से छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हुई है, यह एक अपूरणीय क्षति जितना ही बुरा है। बांग्लादेश में मेरे भाई-बहन घर से बाहर नहीं निकल सकते, देश की अभी ऐसी बुरी स्थिति है।
पूर्व बांग्लादेशी कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में लगा दी गई आग
बांग्लादेश की हालत बद से बद्तर होती जा रही है। उपद्रवियों ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर में आग लगा दी। वहीं शाकिब अल हसन के मगुरा स्थित पार्टी कार्यालय को भी धवस्त कर दिया गया है। आंदोलनकारियों ने भैरब, किशोरगंज में स्थित बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन के पैतृक घर को भी नुकसान पहुंचाया है।
NZ vs IND 2026, 4th T20I: न्यूजीलैंड बनाम भारत चौथा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
NZ vs IND: मैट हेनरी के बाद लॉकी फर्ग्यूसन भी T20I सीरीज से हुए बाहर! मैट फिशर को मिली जगह
WPL 2027 Auction: ये हैं ऑक्शन में बिकने वाली 3 सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी
WPL 2027: ऑक्शन में बिकने वाली 3 सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी

