Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 की भारत की सबसे मजबूत संभावित प्लेइंग XI के बारे में जाने यहां

Team India (Pic Source-X)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच अब तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 6 अक्टूबर को ग्वालियर में खेला जाएगा। बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली गई थी जिसको टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम किया था।

टेस्ट सीरीज में सभी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब मेजबान की निगाहें टी20 सीरीज पर होगी। टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव को करते हुए देखा जाएगा। इसी के साथ आज हम आपको बताते हैं टीम इंडिया की संभावित सबसे मजबूत प्लेइंग XI बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 के लिए।

ओपनर: अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय टी20 टीम में यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल को शामिल नहीं किया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शर्मा को ओपनिंग करते हुए देखा जाएगा। अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में काफी अच्छा रहा था जिसके बाद उन्होंने जिंबाब्वे के खिलाफ इसी साल जुलाई महीने में अपना टी20 डेब्यू किया। पहले मैच में अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले ही आउट हो गए लेकिन दूसरे मुकाबले में उन्होंने टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। अभिषेक शर्मा काफी अच्छे फॉर्म में है और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है।

अभिषेक शर्मा के साथ अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को ओपनिंग करते हुए देखा जा सकता है। अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में संजू सैमसन ने अभी तक धमाकेदार बल्लेबाजी की है और उनके पास इस फॉर्मेट का काफी अनुभव भी है।

मिडिल ऑर्डर: सूर्यकुमार यादव, रिंकू सिंह

Suryakumar Yadav (Image Credit- X)

सलामी बल्लेबाजों के बाद मिडिल ऑर्डर का भी महत्वपूर्ण काम होगा। सूर्यकुमार यादव ने टी20 फॉर्मेट में अभी तक विस्फोटक बल्लेबाजी की है और अब बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्हें ऐसा ही प्रदर्शन करते हुए देखा जा सकता है। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन कप्तानी करते हुए टीम इंडिया की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह को अब बांग्लादेश के खिलाफ मिडिल ऑर्डर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है। रिंकू सिंह ने भी सूर्यकुमार यादव की तरह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी है।

ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर

Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

हार्दिक पांड्या दुनिया के अनुभवी ऑलराउंडर में से एक हैं और व्हाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने भारत को कई मुकाबलों में जीत दिलाई है। काफी लंबे समय के बाद एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा।

हार्दिक पांड्या के अलावा टीम में शिवम दुबे और वाशिंगटन सुंदर भी हैं और उन्हें पहले टी20 की प्लेइंग XI में शामिल किया जा सकता है। जहां एक तरफ शिवम दुबे बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए देखे जाएंगे वहीं दूसरी ओर स्पिनर बल्लेबाज के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को भी अपनी छाप छोड़ते हुए देखा जा सकता है।

गेंदबाज: हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

Arshdeep Singh (Image Credit- Twitter X)

मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता में अर्शदीप सिंह ने भारतीय तेज गेंदबाजी लाइनअप को काफी अच्छी तरह से संभाला है। उन्होंने इन दोनों ही अनुभवी खिलाड़ियों की कमी खलने नहीं दी है।

हर्षित राणा की बात की जाए तो उन्होंने आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था। यही वजह है कि उन्हें आगामी बांग्लादेश टी20 सीरीज में टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

रवि बिश्नोई के पास भी टी20 क्रिकेट का काफी अनुभव है और उन्होंने अभी तक 32 मैच में 48 विकेट झटके हैं। बांग्लादेश टीम के साथ यह परेशानी हमेशा देखी गई है कि उन्हें स्पिनर्स के खिलाफ समस्या होती है और रवि बिश्नोई टीम इंडिया के लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

मयंक यादव को आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से तेज गति से गेंदबाजी करते हुए देखा गया था। उन्होंने लगातार घातक गेंदबाजी करते हुए विरोधी टीम के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया था। बांग्लादेश सीरीज में इस युवा खिलाड़ी को अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू करते हुए देखा जा सकता है।

यह रही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI:

अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...