Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद आकाश चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद आकाश चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान

Varun Chakaravarthy (Pic Source-X)

बेहतरीन स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने लगभग 3 साल के बाद बांग्लादेश के खिलाफ 6 अक्टूबर को ग्वालियर में पहले टी20 मैच में टीम इंडिया की जर्सी पहनी। उन्होंने ग्वालियर में तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और फिर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 में भी 19 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए।

इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले काफी समय से वरुण चक्रवर्ती ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वो टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है। गौतम गंभीर के टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के बाद वरुण चक्रवर्ती को टी20 टीम में कई मौके दिए जा सकते हैं। हाल ही में पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने वरुण चक्रवर्ती को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके मुताबिक टी20 वर्ल्ड कप का आगामी सीजन भारत में खेला जाना है और वरुण चक्रवर्ती को भी टीम में शामिल किया जा सकता है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर कहा कि, ‘वरुण चक्रवर्ती 3 साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में वरुण चक्रवर्ती ने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके और दूसरे मुकाबले में उन्होंने पहले मैच से भी बेहतर गेंदबाजी की। उन्होंने और भी आत्मविश्वास के साथ गेंदबाजी की। उन्होंने लगातार स्टंप्स लाइन पर गेंदबाजी की जिसकी वजह से बांग्लादेश के बल्लेबाज बड़ा शॉट खेलने में नाकाम रहे।

यह उनके लिए काफी अच्छे साइन है। आखिर क्यों आप वरुण चक्रवर्ती को खिलाना चाहते हैं? 2 साल के बाद अगला वर्ल्ड कप भारत में ही होना है।’

आपने चहल को वर्ल्ड कप में शामिल किया लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया: आकाश चोपड़ा

युजवेंद्र चहल को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘आपने चहल को टीम में शामिल किया। अगर 33 साल की उम्र में वरुण चक्रवर्ती ऐसा कर सकते हैं तो चहल क्यों नहीं? आपने उन्हें वर्ल्ड कप में टीम में शामिल किया लेकिन एक भी मैच में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। हर आईपीएल सीजन में शानदार स्पिनर अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें मौका नहीं मिल रहा है। मुझे यही बात जाननी है कि ऐसा क्यों है?’

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 12 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। वरुण चक्रवर्ती इस मैच में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...