Skip to main content

ताजा खबर

“बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा….”- पाकिस्तानी क्रिकेटर ने PM नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार

“बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा….”- पाकिस्तानी क्रिकेटर ने PM नरेंद्र मोदी से लगाई मदद की गुहार

Danish Kaneria & Narendra Modi (Photo Source: Getty Images)

बांग्लादेश में इस वक्त के हालत काफी ज्यादा खराब है। छात्रों का आंदोलन आरक्षण के नाम पर शुरू हुआ था, लेकिन अब इसने एक हिंसा का रूप ले लिया है। इस विरोध प्रदर्शन में अब तक 300 लोगों की जान जा चुकी है। आंदोलनकारियों के डर से देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा देकर देश छोड़ चुकी हैं और फिलहाल भारत में हैं।

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश के हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमला किया गया है। अब इसको लेकर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदू अल्पसंख्यकों की रक्षा करने का अनुरोध किया है।

दानिश कनेरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया आग्रह

दानिश कनेरिया ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करते हुए लिखा,

भारत सावधान रहें, आपके देश के अंदर कुछ लोग बांग्लादेश जैसी स्थिति की उम्मीद कर रहे हैं। खुद के एंजेडे के लिए अशांति भड़काने की कोशिश करने वालों से सावधान रहें। मैं भारत के प्रधानमंत्री से बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के लिए तुरंत हस्तक्षेप करने का आग्रह करता हूं। हमें अपने भाईयों और बहनों को चरमपंथियों के हाथों में नहीं छोड़ना चाहिए। #SaveBangladeshiHindus

बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों को जलाया गया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के पीछे चीन और पाकिस्तान की ISI और एंटी-इंडिया टेरर ग्रुप शामिल है। वहीं उग्रवादी ग्रुपों द्वारा हिंदू मंदिरों और अल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश में 27 जिलों में हिंदुओ के कई घरों और बिजनेस प्रतिष्ठानों को भी लूट लिया गया है। इसके अलावा काली मंदिर को नष्ट कर जला दिया गया है।

ISKCON के स्पोकपर्सन युद्धिष्ठिर गोविंदा ने ट्वीट करते हुए बताया, “मेहरपुर में हमारा एक इस्कॉन केंद्र (किराए पर) जला दिया गया, जिसमें भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा देवी की मूर्तियां भी शामिल थीं। केंद्र में रहने वाले तीन श्रद्धालु किसी तरह बचकर भागने में सफल रहे।”

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 3rd ODI: हैमिल्टन में बारिश की भेंट चढ़ा तीसरा वनडे; बिना कोई गेंद फेंके मैच रद्द

NZ vs IND 3rd ODI: Match abandoned due to rain (image via BCCI/X) मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में लगातार बारिश ने खेल में खलल डाला, जिसके...

IPL 2027: अर्शदीप सिंह जाएंगे MI? ट्रेड डील की खबरों पर पिता ने तोड़ी चुप्पी; देखें वायरल वीडियो

Arshdeep Singh Father Opens Up on Pacer’s Reported Trade to Mumbai Indians (image via X) खबरों के अनुसार, भारतीय टीम के स्टार बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, पंजाब...

10 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. NZ vs IND तीसरा वनडे: भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन...

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार! जिम्बाब्वे ने दोनों पारियों में जड़े 500+ रन; बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Zimbabwe make Test history with 500+ runs in both innings at Sharjah (image via X) सोमवार, 9 नवंबर को जिम्बाब्वे टेस्ट क्रिकेट के 149 साल के इतिहास में पहली ऐसी...