Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा का घर किया आग के हवाले, देश में हालात हुए बेकाबू

पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर मशरफे मुर्तजा का घर किया आग के हवाले, देश में हालात हुए बेकाबू

Mashrafe Mortaza (Photo Source: X)

बांग्लादेश इस वक्त हिंसा की आग में सुलग रहा है। देश में लगातार बवाल जारी है। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना इस्तीफा सौंपकर देश छोड़ चुकी हैं और उधर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले कुछ दिनों से देश के हालात बद्द से बद्द्तर हो गए हैं। इसी बीच कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही है, जिसमें ये बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों ने देश के पूर्व क्रिकेटर को आग के हवाले कर दिया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा का घर भी आंदोलनकारियों ने आग के हवाले कर दिया। दो बार के सांसद मशरफे मुर्तजा को राजनीति में आने और उनके कुछ फैसलों के कारण इससे गुजरना पड़ा है। शेख हसीना सोमवार को भारत आ गईं और वह लंदन जाना चाहती थीं, लेकिन उनको अभी तक अनुमति नहीं मिली।

खुलना डिवीजन के नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य मशरफे मुर्तजा ने इस वर्ष की शुरुआत में बांग्लादेश में हुए आम चुनावों के दौरान शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग के उम्मीदवार के रूप में लगातार दूसरी बार अपनी जीत हासिल की थी। बांग्लादेशी मीडिया ने बताया कि 76 वर्षीय शेख हसीना के बड़े पैमाने पर छात्र विरोध प्रदर्शन के बाद देश छोड़ने के बाद उपद्रवियों ने मशरफे मुर्तजा के घर पर हमला किया और आग लगा दी।

बांग्लादेश के लिए मशरफे मुर्तजा ने किया है शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के प्रमुख दैनिक अखबार ‘ढाका ट्रिब्यून’ ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने जिला अवामी लीग कार्यालय में आग लगा दी और इसके अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस के घर में तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, भीड़ ने ढाका में प्रधानमंत्री के आधिकारिक निवास गणभवन के आलीशान परिसर में बिना किसी विरोध के धावा बोल दिया और वे फर्नीचर और टीवी ले गए। एक व्यक्ति ने अपने सिर पर लाल मखमली, सोने की किनारी वाली कुर्सी रखी हुई थी। दूसरे ने अपने हाथों में फूलदान भर लिए थे।

मशरफे मुर्तजा ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान सभी प्रारूपों में 117 मैचों में बांग्लादेश टीम का नेतृत्व किया। इतने मैचों में अन्य किसी ने भी देश की टीम की कप्तानी नहीं की है। उन्होंने 36 टेस्ट, 220 वनडे और 54 टी20 मैचों में 390 अंतरराष्ट्रीय विकेट लिए और 2955 रन बनाए हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मशरफे मुर्तजा ने 2018 में शेख हसीना की अवामी लीग में शामिल होकर राजनीति में प्रवेश किया और नरैल-2 निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए।

আরো ताजा खबर

“यही सबसे बड़ी समस्या है” – मोहम्मद आमिर ने शाहीन अफरीदी की खराब फॉर्म की वजह का किया खुलासा

Mohammad Amir reveals reasons for Shaheen Afridi’s poor form (image via X) पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने सभी फॉर्मेट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह...

29 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. WI vs PAK 1st Test, Day 4: जेडेन सील्स ने 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज को बड़ी जीत दिलाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स...

शुभदीप घोष होंगे भारतीय क्रिकेट टीम के नए फील्डिंग कोच, लेंगे टी. दिलीप की जगह

Subhadeep Ghosh Replaces T Dilip as Indian Cricket Team’s New Fielding Coach (image via X) रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई टीम के नए फील्डिंग कोच के तौर पर शुभदीप घोष को...

भारत के अगले बुमराह बन सकते हैं प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन मैग्राथ का बड़ा दावा

Glenn McGrath Prasidh Krishna(Image credit Twitter – X) ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा आने वाले समय में जसप्रीत बुमराह...