Skip to main content

ताजा खबर

बहुत ही जल्द इंग्लैंड के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं बेन स्टोक्स, जाने क्या है पूरा मामला 

बहुत ही जल्द इंग्लैंड के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं बेन स्टोक्स, जाने क्या है पूरा मामला 

Ben Stokes (Pic SOurce-Twitter)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान व दिग्गज ऑलराउंडर बेन स्टोक्स (Ben Stokes) बहुत ही जल्द, नेशनल टीम के लिए व्हाइट बाॅल क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बता दें कि वह आखिरी बार इंग्लैंड के लिए लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट में टी20 वर्ल्ड कप 2022 और वर्ल्ड कप 2023 में खेलते हुए नजर आए थे।

हालांकि, अब वह इंग्लैंड ने नए व्हाइट बाॅल कोच ब्रेंडन मैकुलम की अगुवाई में, इंग्लैंड के व्हाइट बाॅल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही मैकुलम को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने साल 2027 तक के लिए तीनों फाॅर्मेट का कोच नियुक्त किया है। साथ ही स्टोक्स और मैकुलम की जुगलबंदी खेल के लंबे फाॅर्मेट में काफी शानदार रही है।

बेन स्टोक्स ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान स्काई स्पोर्ट्स के साथ एक बातचीत में स्टोक्स ने कहा- अगर मुझे काॅल आती है और बैज (ब्रेंडन मैकुलम) कहते हैं कि क्या आप आकर दोबारा खेलना चाहते हैं, तो निश्चित रूप से मेरी हां होने वाली है। लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं बहुत निराश नहीं होने वाला हूं, क्योंकि इसके बाद मैं आराम से रहूंगा और बाकी लोगों को खेलते देखूंगा।

स्टोक्स ने आगे कहा- यह इंग्लैंड की व्हाइट बाॅल टीम के लिए अनुभव करने का बेहतरीन अवसर है कि बैज अपने साथ क्या लाए हैं। वह एक अविश्वसनीय कोच हैं जो पूरी प्रतिबद्धता के साथ बोलते हैं, और यह अच्छा है कि अब सभी तीन टीमें एक ही मैसेज और क्रिकेट खेलने वाली सोच के लिए एक साथ हैं।

मैंने इंग्लैंड के लिए काफी सफेद गेंद वाला क्रिकेट खेला है और खेल के उस प्रारूप में मैंने जो हासिल किया है उससे मैं बहुत खुश हूं। लेकिन ईमानदारी से कहूं, तो अभी तक हमने इस तरह की किसी भी चीज के बारे में बात ही नहीं की है।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...