Skip to main content

ताजा खबर

बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर ने बताया कि भारतीय टीम में उपकप्तान क्यों नहीं है, जानिए बड़ी वजह 

Abhishek Nayar (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) ने हाल में बड़ा बयान देते हुए बताया है कि आखिरी क्यों बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा उपकप्तान को नियुक्त नहीं किया गया है।

बांग्लादेश से पहले भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। इस दौरे पर टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के दौरान युवा शुभमन गिल ने क्रमश:  सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के डिप्टी की भूमिका निभाई थी। तो वहीं इससे पहले हुई टेस्ट सीरीज में बुमराह को यह भूमिका मिली थी।

Abhishek Nayar ने दिया बड़ा बयान

हालांकि, अब बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि टेस्ट सीरीज के बाद, शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऐसा देखने को ना मिले। लेकिन अब इस मामले को लेकर अभिषेक ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा-

मुझे लगता है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि इस टीम में हमारे पास बहुत सारे आईपीएल कप्तान हैं। जब आप शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, तो उम्मीद है कि यशस्वी जायसवाल भी आगे बढ़ेगा। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं, जो अपनी फ्रेंचाइजियों की कप्तानी कर चुके हैं।

मैं अब उन्हें अब युवाओं के रूप में नहीं देखूंगा। हां, उम्र और क्रिकेट खेलने की मात्रा के मामले में वे युवा हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर, मानसिक रूप से और एक क्रिकेटर के रूप में उनके विकास में, उनमें नेतृत्व के वे गुण हैं जिनकी आवश्यकता है। इसलिए, आपको एक उप-कप्तान की आवश्यकता नहीं है, जिसकी की घोषणा की जानी चाहिए।

दूसरी ओर, भारत अब 27 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलेगी। भारत पहले ही चेन्नई टेस्ट मैच में 280 रनों से जीत हासिल कर, टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर वैभव सूर्यवंशी ने तोड़े ये 2 बड़े रिकाॅर्ड, तेंदुलकर को भी छोड़ा पीछे

Vaibhav Sooryavanshi (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आखिरकार चौथे टी20 इंटरनेशनल मैच में अपनी प्रतिभा का परिचय करवा दिया। जिम्बाब्वे के...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...