
Abhishek Nayar (Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच अभिषेक नायर (Abhishek Nayar) ने हाल में बड़ा बयान देते हुए बताया है कि आखिरी क्यों बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा उपकप्तान को नियुक्त नहीं किया गया है।
बांग्लादेश से पहले भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर गई थी। इस दौरे पर टी20 सीरीज और वनडे सीरीज के दौरान युवा शुभमन गिल ने क्रमश: सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा के डिप्टी की भूमिका निभाई थी। तो वहीं इससे पहले हुई टेस्ट सीरीज में बुमराह को यह भूमिका मिली थी।
Abhishek Nayar ने दिया बड़ा बयान
हालांकि, अब बांग्लादेश के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज में ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है। साथ ही इस बात की भी संभावना है कि टेस्ट सीरीज के बाद, शुरू होने वाले तीन मैचों की टी20 सीरीज में ऐसा देखने को ना मिले। लेकिन अब इस मामले को लेकर अभिषेक ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच शुरू होने से पहले आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में कहा-
मुझे लगता है कि हमें यह समझने की जरूरत है कि इस टीम में हमारे पास बहुत सारे आईपीएल कप्तान हैं। जब आप शुभमन गिल, ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ियों के बारे में बात करते हैं, तो उम्मीद है कि यशस्वी जायसवाल भी आगे बढ़ेगा। ऐसे बहुत से खिलाड़ी हैं, जो अपनी फ्रेंचाइजियों की कप्तानी कर चुके हैं।
मैं अब उन्हें अब युवाओं के रूप में नहीं देखूंगा। हां, उम्र और क्रिकेट खेलने की मात्रा के मामले में वे युवा हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि कुल मिलाकर, मानसिक रूप से और एक क्रिकेटर के रूप में उनके विकास में, उनमें नेतृत्व के वे गुण हैं जिनकी आवश्यकता है। इसलिए, आपको एक उप-कप्तान की आवश्यकता नहीं है, जिसकी की घोषणा की जानी चाहिए।
दूसरी ओर, भारत अब 27 सितंबर से बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेलेगी। भारत पहले ही चेन्नई टेस्ट मैच में 280 रनों से जीत हासिल कर, टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

