
Rohit Sharma And Mehidy Hasan (Image Credit- Instagram)
बांग्लादेश के खिलाफ Rohit Sharma ने जिस तरह कप्तानी की थी, उसकी हर किसी ने तारीफ की थी। कानपुर टेस्ट में 2 दिन बारिश के कारण खराब हुए थे, उसके बाद भी हिटमैन की चतुर कप्तानी के बदौलत टीम इंडिया ने जीत की कहानी लिखी थी और 2-0 से टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली थी। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद रोहित ने बांग्लादेश टीम के एक खिलाड़ी को खुश कर दिया।
यशस्वी ने जमकर की थी Rohit Sharma की तारीफ
जी हां, टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें यशस्वी ने कप्तान Rohit Sharma की जमकर तारीफ की थी। इस दौरान यशस्वी ने कहा था कि-रोहित अविश्वसनीय हैं, वो सबसे बेस्ट हैं और मुझे काफी मोटिवेट करते हैं। वो टीम के साथ जो बात करते हैं, साथ ही जो उनकी अप्रोच है वो काफी शानदार है और मैं लकी हूं की ये सब उनके साथ एक्सपीरियंस करा रहा हूं।
Rohit Sharma ने करोड़ों का काम फ्री में कर दिया
*विराट की तरह रोहित शर्मा ने भी किया Mehidy Hasan के बल्ले की कंपनी का प्रमोशन।
*Mehidy ने बनाया रोहित के साथ वीडियो, साथ ही हिटमैन को किया बल्ला गिफ्ट।
*मैं Mehidy को काफी समय से जानता हूं, ये गर्व की बात है कि उसने कंपनी शुरू की-रोहित।
*इस दौरान रोहित ने Mehidy को एक सफल खिलाड़ी बताया और कहा कंपनी आगे बढ़े ।
इंस्टा पर ये वीडियो सामने आया है Rohit Sharma का
A post shared by MKS Sports (@official.mkssportsbd)
टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित का सोशल मीडिया पोस्ट
A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)
न्यूजीलैंड सीरीज में करना होगा खुद को साबित
बांग्लादेश के खिलाफ भले ही टीम इंडिया ने टेस्ट सीरीज जीती थी, लेकिन इस पूरी सीरीज में कप्तान रोहित बल्ले से संघर्ष करते हुए नजर आए थे। इस दौरान बड़ा स्कोर करने में नाकाम रहे, ऐसे में अब न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में रोहित को बल्ले से खुद को साबित करना होगा। वैसे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज होगी और इस सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से होना वाला है।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

