Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर, VVS Laxman को एनसीए प्रमुख बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है: रिपोर्ट्स 

बड़ी खबर, VVS Laxman को एनसीए प्रमुख बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है: रिपोर्ट्स 

VVS Laxman (Image Credit- Twitter X)

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) को जल्द ही अपने नए प्रमुख की तलाश शुरू करनी होगी, क्योंकि एनसीए के वर्तमान चीफ वीवीएस लक्ष्मण (VVS Laxman) को अब इस पद पर बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है। गौरतलब है कि लक्ष्मण का कार्यकाल इस साल के अंत में खत्म हो रहा है।

साथ ही बता दें कि इससे पहले लक्ष्मण ने भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच पद के लिए भी आवेदन नहीं किया था। वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद समाप्त हो रहा है। द्रविड़ के बाद टीम इंडिया को एक नए कोच की जररूत है, लेकिन लक्ष्मण ने इस भूमिका में भी कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

द टेलीग्राफ की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो साल 2021 में एनसीए प्रमुख बनाए जाने के बाद, अब लक्ष्मण व्यस्त कार्यकाल के बाद अपनी पारिवारिक प्रतिबद्धताओं को प्राथमिकता देना चाहते हैं। साथ ही रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि खेल से पूरी तरह से अलग होने से पहले कुछ समय के लिए लक्ष्मण कमेंटेटर की भूमिका में भी नजर आएंगे।

साथ ही बता दें कि लक्ष्मण टी20 वर्ल्ड कप के ठीक बाद, भारतीय टीम के साथ जिम्बाब्वे दौरे पर अंतरिम कोच की भूमिका में नजर आ सकते हैं। तो वहीं भारतीय टीम के इस दौरे पर पहली बार टीम इंडिया की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में सौंपी जा सकती है। इसके अलावा टीम में आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले कुछ युवा क्रिकेटर्स जैसे अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी और रियान पराग का भी चयन हो सकता है।

भारत के जिम्बाब्वे दौर का पूरा शेड्यूल

6 जुलाई, शनिवार – पहला टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

7 जुलाई, रविवार – दूसरा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

10 जुलाई, बुधवार – तीसरा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

13 जुलाई, शनिवार – चौथा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

14 जुलाई, रविवार – पांचवा टी20, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

আরো ताजा खबर

ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग

Kane Williamson (Image credit Twitter – X) न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक बड़ा झटका लगा, जब अनुभवी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने 12 जून को...

14 जून, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. ENG vs NZ 2026: दूसरे टेस्ट में केन विलियमसन को रिप्लेस करेंगे विल यंग न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को हाल ही में एक...

बांग्लादेश के पेस अटैक के मुरीद हुए मार्नस लाबुशेन, ऑस्ट्रेलिया की हार पर दिया बड़ा बयान

Marnus Labuschagne (Image credit Twitter – X) बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज की है। इस सफलता के पीछे जहां...

नाइटक्लब विवाद के बीच मैदान पर लौटे बेन स्टोक्स, डरहम के साथ अभ्यास करते आए नजर

Ben Stokes (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स इन दिनों नाइटक्लब विवाद को लेकर चर्चा में हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में जीत...