Skip to main content

ताजा खबर

बड़ी खबर! सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को सूचित किया कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनसे आगे की सोच रहे हैं: रिपोर्ट्स 

बड़ी खबर! सेलेक्टर्स ने रोहित शर्मा को सूचित किया कि वे ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद उनसे आगे की सोच रहे हैं: रिपोर्ट्स 

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट को खासकर रेड बाॅल क्रिकेट में ऑन और ऑफ फील्ड दोनों ओर चुनौतियों को सामना करना पड़ रहा है। जारी बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में अभी तक भारतीय टीम अपने रंग में नजर नहीं आई है। तो वहीं इससे पहले टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

तो वहीं इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा कप्तानी और बल्लेबाजी में बुरी तरह फ्लाॅप साबित हुए हैं। जारी BGT सीरीज में रोहित शर्मा के बल्ले से 6.20 की मामूली औसत से सिर्फ 31 रन निकले, जिसकी वजह से उन्होंने सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी पांचवें टेस्ट मैच से रेस्ट लेने का फैसला किया है। रोहित की जगह जसप्रीत बुमराह स्टैंड इन कप्तानी की भूमिका में नजर आए।

साथ ही अगर इंडियन एक्सप्रेस की कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो अब रोहित भारत के रेड बाॅल क्रिकेट की योजनाओं में ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद शामिल नहीं है। इसको लेकर सेलेक्टर्स ने अनुभवी खिलाड़ी को भी जानकारी दे दी है।

अगले WTC साइकल और वर्ल्ड कप 2027 के लिए अब भारतीय मैनेजमेंट नई योजनाओं पर काम करता हुआ नजर आ सकता है। साथ ही जैसे इस समय हालात हैं, उसको देखकर लग रहा है कि अगर भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो रोहित को शायद ही टीम में जगह मिले।

साथ ही सिडनी टेस्ट मैच में रोहित को ना खिलाने का फैसला हेड कोच गौतम गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के साथ मिलकर लिया है। इस बीच, यह भी खबर है कि चयनकर्ता विराट कोहली के साथ आगे की राह पर चर्चा करेंगे, क्योंकि टीम सबसे बड़े बदलावों में से एक में प्रवेश करने वाली है।

देखने लायक बात होगी कि एक समय भारतीय क्रिकेट की दिल और धड़कन कहे जाने वाले रोहित शर्मा और विराट कोहली का रेड बाॅल करियर कितनी लंबा चल पाता है?

यह भी पढ़े:- ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर नजर आए Rohit Sharma, बुमराह और पंत से की बात

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...