Skip to main content

ताजा खबर

ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर नजर आए Rohit Sharma, बुमराह और पंत से की बात

ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान मैदान पर नजर आए Rohit Sharma, बुमराह और पंत से की बात

Rohit Sharma (Photo Source: X)

टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा सिडनी में जारी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5वां टेस्ट नहीं खेल रहे हैं। हालांकि, फैंस को टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर उनकी झलक देखने को मिली। दूसरे दिन के पहले सेशन के दौरान हुए ड्रिक्स ब्रेक में रोहित मैदान पर आए और जसप्रीत बुमराह को उनकी शानदार गेंदबाजी और कप्तानी के लिए पीठ थपथपाई। इस दौरान उन्होंने ऋषभ पंत से भी बात की।

हालांकि रोहित ने इस दौरान ना ही खिलाड़ियों को पानी पिलाया और ना ही छाता पकड़ा, लेकिन फैंस हिटमैन को टीम इंडिया के खेमे में देखकर काफी खुश हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में बल्ले से खराब प्रदर्शन के बाद रोहित शर्मा ने खुद बाहर रखने का फैसला किया है, उनकी जगह जसप्रीत बुमराह टीम की अगुवाई कर रहे हैं। बुमराह की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट मैच जीता था।

कुछ ऐसा रहा है अब तक सिडनी टेस्ट मैच का हाल

बात मुकाबले की करें तो, दूसरे दिन की शुरुआत भारत के लिए शानदार रही। जसप्रीत बुमराह ने सबसे पहले मार्नस लाबुशेन को आउट कर भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई, इसके बाद मोहम्मद सिराज ने एक ही ओवर में सैम कोंस्टास और ट्रैविस हेड को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को डबल झटका दिया। 185 रनों पर ऑलआउट होने के बाद टीम इंडिया की सिडनी टेस्ट में यह जोरदार वापसी है।

खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 96 रन है। अगर टीम इंडिया यहां से एक दो और विकेट ले लेती है तो वह पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया पर लीड भी हासिल कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल भारत से 89 रन से पीछे है।

बता दें, 5 मैच की इस सीरीज में भारत 1-2 से पिछड़ रहा है। अगर टीम इंडिया सिडनी टेस्ट जीतने में कामयाब रहती है तो वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी तो रिटेन करने में कामयाब रहेगी, साथ ही उनकी डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी जिंदा रहेगी।

আরো ताजा खबर

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी वनडे में भारत कर सकता है 3 बड़े एक्सपेरिमेंट

3 bold experiments India ODI Afghanistan (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय...

ENG W vs IND W: भारत के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने पांच अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, टीम पर डालें नजर

Nat Sciver-Brunt (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत के खिलाफ खेले जाने वाले एकमात्र महिला टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर...

ऐसे मामलों में बोर्ड की कोई भूमिका नहीं – वैभव सूर्यवंशी विवाद पर BCCI ने साफ किया अपना रुख

Vaibhav Sooryavanshi Devajit Saikia (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला में खेले गए मुकाबले के दौरान युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी विवादों में घिर...

SM Trends: 18 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवाजीत सैकिया का कहना है कि अगले सीजन से आईपीएल 10 मार्च को शुरू हो सकता है और 15 मई तक...