Skip to main content

ताजा खबर

फ्री फायर भी हुआ कप्तान रोहित शर्मा के आइकॉनिक वॉक सेलिब्रेशन का फैन, देखें ये एनीमे वीडियो

Rohit Sharma (Image Credit- Twitter/X)

हाल में ही आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में अपने नाम किया था। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर कुल दूसरी बार खिताब को अपने नाम किया था।

तो वहीं टी20 वर्ल्ड कप को अपने नाम करने के बाद जब कप्तान रोहित शर्मा पोस्ट मैच के दौरान ट्राॅफी लेने गए, तो वह एक आइकॉनिक वॉक करते हुए नजर आए थे। कप्तान रोहित के इस सेलेब्रेशन की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।

दूसरी ओर, अब रोहित की इस वाॅक का फैन फ्री फायर गेम भी हो गया है। बता दें कि हाल में ही कंपनी ने एक कैरेक्टर को लाॅन्च किया है, जो एक दम हू ब हू रोहित शर्मा के आइकॉनिक वॉक की तरह, जीत के बाद सेलेब्रेशन करते हुए नजर आ रहा है। फैंस द्वारा इस वीडियो पर काफी तेजी से रिएक्शन दिए जा रहे हैं।

देखें रोहित शर्मा को लेकर फ्री फायर द्वारा बनाया गया एनीमे कैरेक्टर

अब श्रीलंका दौरे पर नजर आएंगे रोहित शर्मा

गौरतलब है कि अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। बता दें कि भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह सीरीज 2 अगस्त से शुरू होगी। दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। देखने लायक बात होगी कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, इस सीरीज में कप्तान रोहित शर्मा कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।

श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारती टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, वाॅशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद और हर्षित राणा।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...