Skip to main content

ताजा खबर

फॉलोऑन मिलने के बाद शान मसूद और बाबर आजम ने रचा इतिहास, पाक ने पहली बार किया ऐसा

फॉलोऑन मिलने के बाद शान मसूद और बाबर आजम ने रचा इतिहास, पाक ने पहली बार किया ऐसा
Babar Azam-Shan Masood (Photo Source: Getty Images)

कप्तान शान मसूद और बाबर आजम के बीच रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग साझेदारी की मदद से पाकिस्तान ने केपटाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार वापसी की। फॉलो-ऑन के लिए कहे जाने के बाद, दोनों ने पहले विकेट के लिए 205 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की जिससे पाकिस्तान की उम्मीदें जीवित हो गईं। यह फॉलोऑन के दौरान पाकिस्तान के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी थी।

पाकिस्तान के लिए अभी तक फॉलोऑन खेलने के बाद सिर्फ एक ही बार शतकीय साझेदारी हुई थी, जो साल 1958 में हनीफ अहमद और इम्तियाज अहमद ने की थी। इनके बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिजटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में 152 रनों की साझेदारी हुई थी, लेकिन केपटाउन के न्यूलैंड्स में जारी दूसरे टेस्ट मैच में शान मसूद और बाबर आजम के बीच 205 रनों की साझेदारी पहले विकेट के लिए हुई। इस तरह ये सबसे बड़ी साझेदारी फॉलोऑन खेलने के बाद पाकिस्तान के लिए पहले विकेट के लिए हो गई है।

वहीं इस मैच में एक और 200 रन की पार्टनरशिप हुई है। दरअसल रियान रिकेल्टन और कप्तान टेम्बा बावुमा ने 235 रन चौथे विकेट के लिए जोड़े। इस मैच में साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 141.3 ओवर में 615 रन बनाए थे। रियान रिकेल्टन ने 259, टेम्बा बावुमा ने 106 और काइल वेरेन ने 100 रनों की पारी खेली।

पाकिस्तान के लिए इस मैच में की पहली पारी में एक ही बल्लेबाज अर्धशतक जड़ पाया था। पूरी टीम 194 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। ऐसे में पाक टीम को फॉलोऑन के लिए आना पड़ा। अब देखना ये है कि क्या पाकिस्तान की टीम पारी की हार को बचा पाती है या नहीं। अभी भी पाकिस्तान 208 रन पीछे है।

खेल के अंत में, नाइटवॉचमैन खुर्रम शहजाद मसूद के साथ बैटिंग करने आए, जो 102 रन बनाकर नाबाद रहे। ऐसे में पाकिस्तान के लिए अब ये टेस्ट मैच बचाना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। अगर पाक टीम को मैच बचाना है तो उनके कुछ बल्लेबाजों को यहां बड़ी पारी खेलनी होगी।

আরো ताजा खबर

SM Trends: 29 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) गुरू पूर्णिमा के पावन अवसर पर महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट गुरू दिवंगत रमाकांत आचरेकर को लेकर एक पोस्ट शेयर की है।...

“वह तो पक्का खेलेंगे” – आर अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ भारत की प्लेइंग 11 का लगाया अनुमान, इस नए खिलाड़ी को दिया मौका

R Ashwin Predicts India’s XI for Galle Test, Includes Maiden Call-Up Pick (image via X) श्रीलंका के खिलाफ भारत की आने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले, पूर्व...

क्या मोहम्मद शमी का इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया है? इस रिपोर्ट में सेलेक्टर्स के बड़े प्लान का हुआ खुलासा

Mohammed Shami (Image Credit- Twitter X) चैंपियंस ट्राॅफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने के बाद, अभी तक अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी एक भी इंटरनेशनल...

“वह अलग किस्म के ऑफ-स्पिनर हैं” – श्रीलंका दौरे से पहले 33 वर्षीय सारांश जैन की तारीफ में बोले आर. अश्विन

R Ashwin Praises Saransh Jain After Maiden Test Call-Up for Sri Lanka Tour (image via X) श्रीलंका में होने वाली दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम में...