Skip to main content

ताजा खबर

‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ फिल्म देखकर फैन ने दिनेश कार्तिक को किया ट्वीट, जो हुआ वायरल, जानें क्या मिला रिप्लाई?

‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ फिल्म देखकर फैन ने दिनेश कार्तिक को किया ट्वीट, जो हुआ वायरल, जानें क्या मिला रिप्लाई?

Dinesh Karthik (Source X)

Phir Aayi Hasseen Dillruba: आने वाले दिनों में नेटफ्लिक्स पर शानदार फिल्में लॉन्च होंगी! उनमें से एक का प्रीमियर 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर हुआ। इस फिल्म का नाम है ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ जिसमें तापसी पन्नू, सनी कौशल और विक्रांत मेसी जैसे स्टार कलाकार नजर आएंगे। लेकिन इस फिल्म के प्रीमियर के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगे हैं। आइए जानते हैं वास्तव में क्या हुआ है?

12वीं फेल मूवी के एक्टर विक्रांत मैसी इन दिनों फिर आई हसीं दिलरुबा के प्रीमियर के बाद से सुर्खियों में हैं। हुआ यूं कि एक फैन ने दिनेश कार्तिक को विक्रांत मैसी समझकर फिल्म के लिए शुभकामनाएं दे दीं। इस ट्वीट के सामने आते ही दिनेश कार्तिक ने भी इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

दिनेश कार्तिक का मजेदार रिएक्शन

पूर्व भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जब भी कोई फैन उनके लिए कुछ पोस्ट करता है तो उसे रिप्लाई मिलता है।

हाल ही में एक फैन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिस पर उसने लिखा, “मैंने अभी ‘फिर आई हसीं दिलरुबा’ देखकर खत्म की है। दिनेश कार्तिक ने क्या दमदार परफॉर्मेंस की है।”

इस ट्वीट को शेयर करते हुए दिनेश कार्तिक ने लिखा, ‘”अरे वाह! धन्यवाद..” साथ ही एक स्माइली इमोजी भी डाली।

आईपीएल 2025 में RCB के लिए बतौर बैटिंग कोच और मेंटर काम करेंगे दिनेश कार्तिक  

दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक हैं। जब एमएस धोनी टीम में थे तो उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलते थे। लेकिन फिर धोनी ने न रहने पर  उन्हें फिनिशर के तौर पर जगह मिल गई।

आईपीएल में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने इस टीम के कई मैच की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, आईपीएल 2024 टूर्नामेंट के बाद उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया था। उसके कुछ महीने के बाद RCB ने उन्हें बैटिंग कोच और मेंटर के तौर पर टीम में शामिल किया।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...