Skip to main content

ताजा खबर

फाइनल में भारत को 59 रनों से हराकर बांग्लादेश ने कुल दूसरी बार जीता Under-19 Asia Cup, पढ़ें मैच पूरा लेखा-जोखा 

फाइनल में भारत को 59 रनों से हराकर बांग्लादेश ने कुल दूसरी बार जीता Under-19 Asia Cup, पढ़ें मैच पूरा लेखा-जोखा 

Bangladesh U19 vs India U19, Final (Image Credit- Twitter X)

ACC U19 Asia Cup, 2024 Final: यूएई में जारी एसीसी अंडर-19 एशिया कप का फाइनल मैच आज 8 दिसंबर, रविवार को भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में बांग्लादेश ने भारत को 59 रनों से हराकर, कुल दूसरी बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है।

गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले बांग्लादेश खिताब को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। तो वहीं अब कुछ ऐसा ही प्रदर्शन उन्होंने लगातार तीन मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाने वाली भारतीय अंडर-19 टीम के खिलाफ कर दिखाया है।

फाइनल में बांग्लादेश के Iqbal Hossain Emon को शानदार गेंदबाजी करने के लिए ना सिर्फ प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) के अवाॅर्ड से नवाजा गया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन गेंदबाजी करने की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज (POTS) का अवाॅर्ड भी दिया गया।

भारत बनाम बांग्लादेश, फाइनल मैच का हाल

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं, तो भारतीय टीम ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश 49.1 ओवर में मात्र 198 रनों पर ऑलआउट हो गई।

बांग्लादेश के लिए मुहम्मद साहिब जेम्स ने 40, मोहम्मद रिजवान हुसैन ने 47 और विकेटकीपर फरीद हसन फायसल ने 39 रनों की पारी खेली। तो वहीं भारतीय टीम की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए युधजीत गुहा, चेतन शर्मा और हार्दिक राज को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा किरन चोरमई, केपी कार्तिकेय और आयुष मातरे को 1-1 विकेट मिला।

इसके बाद, जब भारत बांग्लादेश से मिले 199 रनों के आसान टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह 35.2 में सिर्फ 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। फाइनल मैच में टीम इंडिया को खराब बल्लेबाजी की वजह से 59 रनों से हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम के लिए कप्तान मोहम्मद अमान ही 26 रनों की बेस्ट पारी खेल पाए। इसके अलावा बाकी बल्लेबाजों ने निराश किया।

আরো ताजा खबर

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...

‘सोशल मीडिया हटा, अभी के अभी’ – तीन बार शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने बताया, सीनियर्स ने क्या सलाह दी

Abhishek Sharma (image via getty) अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत लगातार तीन पारियों में तीन शून्य के साथ की थी। इन निराशाजनक प्रदर्शनों...