Skip to main content

ताजा खबर

प्रेमानंद महाराज से वृंदावन धाम आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें वायरल वीडियो 

प्रेमानंद महाराज से वृंदावन धाम आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, देखें वायरल वीडियो 

Virat Kohli and anushka sharma (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा संग वृंदावन धाम पहुंचे हैं। बता दें कि यहां अनुभवी क्रिकेटर ने अपने परिवार के साथ श्री प्रेमानंद गोविंद शरन जी महाराज के साथ भेंट की और आशीर्वाद प्राप्त किया।

तो वहीं कोहली की वृंदावन धाम पहुंचने की वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साथ ही इस वीडियो पर फैंस भी काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में कोहली की पत्नी प्रेमानंद महाराज से अपना प्रेम देने की बात कहती हैं।

तो वहीं इस दौरान महाराज भी दंपत्ति को कहते हैं कि दुनिया का इतना यश प्राप्त करने के बाद, भक्ति की ओर मुड़ना आसान नहीं है। आप लोग हमेशा खुश रहो और भगवान का भजन करो।

देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की यह वायरल वीडियो

हाल में ही कोहली बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय टीम के लिए खेलते हुए नजर आए थे। इस सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।

खेले गए पांच टेस्ट मैचों में कोहली के बल्ले से 23.75 की मामूली औसत से कुल 190 रन ही निकले थे। जिसमें पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली के बल्ले से एक शतकीय पारी भी शामिल है। इस लचर प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को करीब 10 साल बाद बीजीटी सीरीज को भी गंवाना पड़ा।

खैर, अब कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 6 फरवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे। चैंपियंस ट्राॅफी से पहले इस सीरीज में कोहली अपनी फाॅर्म को दोबारा से हासिल करना चाहेंगे, क्योंकि टीम इंडिया का प्रदर्शन कोहली की बल्लेबाजी पर काफी निर्भर करता है। देखने लायक बात होगी कि इस सीरीज में कोहली का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है?

আরো ताजा खबर

“इंग्लैंड में मेरा सही इस्तेमाल नहीं हुआ, मैं और मौके पाने का हकदार था” – शार्दुल ठाकुर का बड़ा बयान

Shardul Thakur feels he deserved more opportunities (image via getty) शार्दुल ठाकुर ने इस बात पर निराशा व्यक्त की कि पिछले साल इंग्लैंड में टेस्ट श्रृंखला में उनका उपयोग कैसे...

“हर किसी में यह काबिलियत नहीं होती” – इंग्लैंड के खिलाफ अभिषेक शर्मा की पारी की इरफान पठान ने की जमकर तारीफ

ENG vs IND 2026: Abhishek Sharma (image via getty) भारत के पूर्व खिलाड़ी इरफान पठान ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20आई में आक्रामक अर्धशतक बनाने के लिए अभिषेक शर्मा की...

ENG vs IND, 1st T20I: अय्यर और अभिषेक की फिफ्टी के बाद बारिश ले डूबी सीरीज का पहला मैच

ENG vs IND, 1st T20I: Persistent rain forces abandonment of first T20I in Durham (image via getty) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मैच...

2 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND, 1st T20I: बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल सका, लेकिन अभिषेक शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन किया...