Skip to main content

ताजा खबर

‘कोंस्टास वाली घटना के लिए विराट कोहली पर बैन लगना चाहिए’ पूर्व क्रिकेटर ने कर डाली अजीब मांग

‘कोंस्टास वाली घटना के लिए विराट कोहली पर बैन लगना चाहिए’ पूर्व क्रिकेटर ने कर डाली अजीब मांग

Virat Kohli and Sam Konstas (Image Credit- Twitter X)

भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच हाल में ही बाॅर्डर-गावस्कर सीरीज खेली गई। हाई वोल्टेज सीरीज को इस बार ऑस्ट्रेलिया ने 3-1 से अपने नाम किया। वहीं इस सीरीज के द गाबा, ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में विराट कोहली और 19 वर्षीय युवा सैम कोंस्टास के बीच कंधे वाली घटना ने खूब सुर्खियां बटोंरी थीं।

इस घटना के लिए आईसीसी ने पूर्व भारतीय कप्तान पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया और 1 डिमेरिट अंक भी दिया। साथ ही कोहली के युवा खिलाड़ी के प्रति इस जेस्चर की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में काफी आलोचना भी हुई थी। दूसरी ओर, अब इस घटना के लिए इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज Steve Harmison ने अजीब मांग करते हुए कोहली को बैन करने की सलाह दी है।

कोहली को लेकर Steve Harmison ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि कोहली-कोंस्टास वाली घटना को लेकर talkSPORT Cricket पर बात करते हुए स्टीव हार्मिसन ने कहा- वहां कोहली के साथ क्या हुआ, कोहली बुरी तरह आउट ऑफ ऑर्डर थे। कोहली ने जो किया उसके लिए उन पर बैन लगना चाहिए था। आप जानते हैं कि मैं विराट कोहली से कितना प्यार करता हूं और उन्होंने खेल के लिए क्या किया है, लेकिन एक सीमा है और आप उस सीमा को पार नहीं कर सकते हैं।

वहीं आपको इस सीरीज में अनुभवी बल्लेबाज कोहली के प्रदर्शन के बारे में जानकारी दें, तो वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे। खेले गए पांच टेस्ट मैचों में कोहली के बल्ले से 23.75 की मामूली औसत से कुल 190 रन ही निकले थे।

जिसमें पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में कोहली के बल्ले से एक शतकीय पारी भी शामिल है। इस लचर प्रदर्शन की वजह से टीम इंडिया को करीब 10 साल बाद बीजीटी सीरीज को भी गंवाना पड़ा।

আরো ताजा खबर

BCCI ने बदला भारत-श्रीलंका पहले वनडे का आयोजन स्थल, जानें कहां खेला जाएगा मैच

First ODI between India and Sri Lanka (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली वनडे सीरीज के पहले मुकाबले...

Birthday Special: विराट कोहली के टेस्ट करियर के 3 बड़े स्कोर

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने 12 मई 2025 को 36 साल की उम्र में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने...

वर्ल्ड कप में विराट कोहली के करियर की वो 3 यादगार पारियां, जिन्होंने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली दुनिया के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे...

Ranji Trophy 2026-27: संदीप सरकार के करिश्माई प्रदर्शन के चलते त्रिपुरा ने सौराष्ट्र को 133 रनों से दी शिकस्त

Tripura stun Saurashtra (Image credit Twitter – X) रणजी ट्रॉफी 2026-27 में त्रिपुरा की टीम ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए सौराष्ट्र को करारी शिकस्त दी। अगरतला के महाराजा बीर...