Skip to main content

ताजा खबर

‘पिछले दो सालों में हमने सबसे खराब मैच खेला’ जिम्बाब्वे के खिलाफ सितांशु कोटक ने भारत की वापसी का समर्थन किया

Sitanshu kotak (Image Credit- Twitter X)
Sitanshu kotak (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने माना कि भारतीय टीम ने सुपर 8 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहद की साधारण क्रिकेट खेला है। हालांकि, उन्हें उम्मीद है कि भारतीय टीम 26 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाले मैच में जोरदार वापसी करने वाली है।

गौरतलब है कि जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में भारत साउथ अफ्रीका से मिले 188 रनों का पीछा करते हुए महज 111 रनों पर सिमट गई। मुकाबले में भारत को 76 रनों से बड़ी हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का पेंच फंसता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि, फिर भी टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच को मैन इन ब्लू से काफी उम्मीदें हैं।

सितांशु कोटक की बड़ी प्रतिक्रिया

टी20 वर्ल्ड कप में 26 फरवरी, गुरूवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ चेन्नई में होने वाले सुपर 8 मुकाबले से पहले आयोजित प्री मैच काॅन्फ्रेंस में सितांशु कोटक ने रेवस्पोर्ट्स के हवाले से कहा- द्विपक्षीय मैचों के दौरान बल्लेबाजी अच्छी चल रही थी। पिछले मैच में बल्लेबाजी चिंताजनक रही। मैं किसी एक खिलाड़ी की असफलता पर ध्यान नहीं दे रहा हूं।

हमें पिछले मैच को हल्के में लेना चाहिए, यह पिछले दो सालों में हमारा सबसे खराब प्रदर्शन था। सलामी बल्लेबाजों का प्रदर्शन भी अच्छा नहीं रहा। लेकिन कोई बात नहीं, इस पर ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। मुझे ज्यादा फिक्र नहीं है।”

कोटक ने आगे कहा- मुझे नहीं लगता कि हमें काली मिट्टी पर परेशानी होती है। टी20 में अगर पिच धीमी हो जाती है, तो बल्लेबाजी मुश्किल हो जाती है। अगर विकेट गिरते हैं, तो हम पिच को दोष नहीं दे सकते। हमने ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है, चिंता की कोई बात नहीं है।

अगर दो विकेट गिर जाते हैं, तो आपको गेंद की स्विंग देखनी पड़ती है। यह इस बारे में ज्यादा है कि कब और कैसे परिस्थितियों के अनुसार ढलना है, न कि पहली गेंद से ही नेगेटिव सोचना।

আরো ताजा खबर

WI vs SA, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच में ये 3 खिलाड़ी कर सकते हैं दमदार प्रदर्शन

T20 WC 2026, WI vs SA: 3 key players to watch out (image via getty) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के ब्लॉकबस्टर सुपर 8 मुकाबले में, वेस्टइंडीज का मुकाबला...

T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम का हाल व पिच का मिजाज? यहां जानें 

Narendra Modi Stadium (Photo Source: Getty Images) वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के बीच जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 47वां मैच खेला जाएगा। सुपर 8 का यह रोमांचक...

T20 WC 2026, NZ vs SL: श्रीलंका ने पहले फील्डिंग का फैसला किया है, प्लेइंग इलेवन पर डालें एक नजर

T20 WC 2026, NZ vs SL (image via JioHotstar) श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 के 46वें मैच में टॉस जीतकर फील्डिंग करने...

T20 World Cup 2026, Super 8: वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका मैच की संभावित प्लेइंग 11 पर डालें एक नजर 

West Indies vs South Africa (Image Credit- Twitter X) जारी आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप के 10वें सीजन में सुपर 8 के कुछ रोमांचक मैच सभी 8 टीमों के बीच...