Skip to main content

ताजा खबर

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का सपना हुआ चकनाचूर, अनुभवी खिलाड़ी जोश हेजलवुड के साथ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से हुआ बाहर

पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का सपना हुआ चकनाचूर, अनुभवी खिलाड़ी जोश हेजलवुड के साथ चोटिल होने की वजह से टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Pat Cummins (Image Credit- Twitter X)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान पैट कमिंस और बेहतरीन तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड आधिकारिक रूप से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर हो गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरी खबर यह भी है कि अनुभवी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है और उन्हें भी आगामी टूर्नामेंट में खेलते हुए नहीं देखा जाएगा। शानदार ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल होने की वजह से चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग नहीं ले पाएंगे।

चयन पैनल के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि, ‘पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल मार्श पूरी तरीके से ठीक नहीं हो पाए हैं और उनका चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भाग लेना बहुत ही मुश्किल लग रहा है। यह खिलाड़ी वर्ल्ड इवेंट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।’

यह भी पढ़े:- तीन खिलाड़ी जो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ऑस्ट्रेलिया टीम में मार्कस स्टोइनिस की जगह ले सकते हैं

19 फरवरी से शुरू हो रहा है चैंपियंस ट्रॉफी 2025

बता दें कि, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है। ऑस्ट्रेलिया टीम ग्रुप बी में है और उन्हें अपना पहला मैच 22 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। टीम अपना दूसरा मैच 25 फरवरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी जबकि अंतिम ग्रुप स्टेज मैच 28 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ टीम खेलती हुई नजर आएगी।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का सेमीफाइनल 4 मार्च और 5 मार्च को खेला जाएगा जबकि इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट का फाइनल 9 मार्च को होगा। आगामी टूर्नामेंट की ऑस्ट्रेलिया टीम में अब काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह भी देखना बेहद जरूरी होगा कि आगामी टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी किसे दी जाती है? यह शानदार टूर्नामेंट पाकिस्तान और UAE में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया टीम बहुत जल्द इन चारों खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट की घोषणा कर सकती है। कई युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है जिन्होंने हाल ही में समाप्त हुए बिग बैश लीग 2024-25 टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था और तमाम फैंस का दिल जीता था।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: टूर्नामेंट के लिए सभी आठों टीमों के पूरे स्क्वॉड का ऐलान, यहां देखें पूरी टीम लिस्ट

Women’s Asia Cup 2026: Complete Squad Lists and Full Player Rosters for All 8 Teams (image via X) Women’s Asia Cup 2026 squads: महिला एशिया कप का दसवां संस्करण अगस्त...

SM Trends: 24 अगस्त के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो पर उनकी मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया और एक डिमेरिट पॉइंट दिया। यह...

धोनी को पीछे छोड़ Rishabh Pant ने रचा इतिहास; विदेशी सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बने

Rishabh Pant (Image credit Twitter – X) ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एमएस धोनी को...

‘नेथन लायन हमारे लिए अनमोल हैं’ – दूसरे टेस्ट की प्लेइंग-XI बहस के बीच कमिंस का बड़ा बयान

Pat Cummins Backs Nathan Lyon’s Spot in Australia XI Despite Scott Boland Selection Pressure (image via getty) Pat Cummins Nathan Lyon selection: ऑस्ट्रेलिया ने मैके में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे...