Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व दिग्गज आर अश्विन ने टेस्ट में नंबर 3 के लिए देवदत्त पडिक्कल का समर्थन किया, पढ़ें बड़ी खबर

Devdutt Padikkal (Image Credit- Twitter X)

भारत और जारी आईपीएल में राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे देवदत्त पडिक्कल की पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। अश्विन ने भारतीय टेस्ट टीम में नंबर तीन की दावेदारी के लिए पडिक्कल का भरपूर समर्थन किया है।

बता दें कि आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए शानदार खेल दिखाने से पहले पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया था। विजय हजारे ट्राॅफी 2025-26 में उन्होंने 90.62 की शानदार औसत से कुल 725 रन बनाए थे। वह पिछले सीजन इस टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।

इसके अलावा उन्होंने रणजी ट्राॅफी में 60.33 की औसत से कुल 543 रन बनाए और कर्नाटक को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। सेमीफाइनल में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए पडिक्कल ने उत्तराखंड के खिलाफ 232 रनों की मैराथन पारी भी खेली थी। तो वहीं, अब देवदत्त के इस प्रदर्शन से प्रभावित होकर पूर्व दिग्गज स्पिनर ने उन्हें टेस्ट टीम में नंबर 3 के लिए बैक किया है।

देवदत्त पडिक्कल को मिला अश्विन का साथ

हाल में ही अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में आर अश्विन ने कहा- “मैं चाहता हूं कि देवदत्त पडिक्कल टेस्ट क्रिकेट में भारत के तीसरे नंबर के बल्लेबाज बनें। उन्होंने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और वे भारत के लिए एक स्थायी टेस्ट खिलाड़ी बनने के हकदार हैं। उन्हें लंबे समय तक मौका दिया जाना चाहिए।”

अश्विन ने आगे कहा- “अगर आप उनके छक्कों को देखें, तो सब कुछ टाइमिंग पर निर्भर करता है। जब मैं उनकी बल्लेबाजी देखता हूं, तो मुझे लगता है कि उनमें दिनेश कार्तिक की थोड़ी सी झलक है। वह स्पिनरों के खिलाफ बहुत आक्रामक खेलते हैं। वह मेरे साथ रॉयल रेलवे में थे, और उस समय वह स्पिनरों को बैक फुट पर खेलते थे। अब वह रिवर्स स्वीप और स्वीप शॉट खेलते हैं। उनके पैरों का इस्तेमाल भी काफी अच्छा है।”

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...