Skip to main content

ताजा खबर

पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने दिया बड़ा बयान कहा- ‘पाकिस्तान में पिच की कोई वैल्यू नहीं है’ 

पूर्व क्रिकेटर बासिल अली ने दिया बड़ा बयान कहा- पाकिस्तान में पिच की कोई वैल्यू नहीं है

Basit Ali (Photo Source: X/Twitter)

भारत ने बांग्लादेश को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए पहले टेस्ट मैच में 280 रनों के बड़े अंतर से हराया है। हालांकि, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले, बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में हराया था।

बांग्लादेश के इस प्रदर्शन के बाद उम्मीद थी कि वह भारत को भारत में कड़ी टक्कर देती हुई नजर आ सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत ने बांग्लादेश को तीनों विभागों में हराते हुए, जीत हासिल की और दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। गेंदबाजी में भारत की ओर शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बुमराह की पेस और अश्विन और जडेजा की स्पिन जोड़ी ने 20 विकेट झटकने में देर नहीं लगाई।

बुमराह ने बांग्लादेश की पहली पारी में चार विकेट निकाले, जिसकी वजह से बांग्लादेश सिर्फ 149 रनों पर ही सिमट गई। तो वहीं भारतीय पिचों से प्रभावित होकर अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी बासित अली (Basit Ali) का बड़ा बयान सामने आया है। बासित का कहना है कि पाकिस्तान में पिचों की कोई वेल्यू नहीं है।

Basit Ali ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत बनाम बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच चेन्नई में हुए पहले टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद, बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से कहा- मैच में बुमराह ने 5, अश्विन ने 6, जडेजा ने 5, सिराज ने 2 और आकाश दीप ने 2 विकेट लिए।

ये है 20 विकेट का हिसाब, गेंदबाजों ने सभी बाॅक्स टिक किए। गेंद स्पिन करेगी, इसे ध्यान में रखते हुए भारत ने दो स्पिनरों को खिलाया और ऐसा ही हुआ, तो इसका क्रेडिट पिच क्यूरेटर को जाता है, जो जानते हैं कि टेस्ट मैच की पिच कैसे बनाई जाती है। हमारी तरह नहीं, मैं उस तरफ नहीं जा रहा हूं, लेकिन मैं गुस्से से भरा हूं।

बासित ने आगे कहा- हमारे देश में पिच की कोई वैल्यू नहीं है। वे अनपढ़ लोग हैं, जिन लोगों ने गर्व के साथ क्रिकेट खेला है और ये लोग पीसीबी में हैं। इसी कारण मुझे गुस्सा आता है, आप अपने खिलाड़ियों को क्या सिखा रहे हैं?

আরো ताजा खबर

‘हालात देखकर खेलता हूं, हर बार छक्के-चौके मारना सही नहीं’ – स्ट्राइक रेट की आलोचना पर बोले तिलक वर्मा

Tilak Varma Gives Blunt Response to Strike Rate Criticism (image via getty) भारत के टी20 उप-कप्तान तिलक वर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ अपने स्ट्राइक रेट और खेलने के तरीके...

‘कुलदीप यादव को खेलना ही नहीं चाहिए’ – टीम से लगातार बाहर किए जाने पर अश्विन ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को घेरा

Kuldeep Yadav (image via getty) भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को लगातार बाहर करने पर भारतीय टीम मैनेजमेंट की कड़ी आलोचना की है।...

“वैभव को एक जेनरेशनल टैलेंट के रूप में तराशे टीम इंडिया”: टी20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा का बड़ा बयान

India must nurture Vaibhav as a generational talent, says Sikandar Raza (image via X) जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने भारतीय क्रिकेट एडमिनिस्ट्रेटर्स और फैंस से अपील की है कि...

21 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश सीरीज के लिए 13-सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान किया; पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की वापसी नेशनल सिलेक्शन पैनल...