Skip to main content

ताजा खबर

‘पिछले कुछ सालों से मैं अच्छी फॉर्म में हूं’, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को डरा रहे हैं ट्रैविस हेड

पिछले कुछ सालों से मैं अच्छी फॉर्म में हूं बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को डरा रहे हैं ट्रैविस हेड

Travis Head (Photo Source: Twitter)

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आगामी संस्करण 22 नवंबर से खेला जाना है। और पिछले चार संस्करण में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 2016-17 से लेकर 2022-23 के सीजन तक ट्रॉफी पर कब्जा किया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार 2014-15 में सीरीज जीता था। आगामी संस्करण से पहले बयानबाजी का दौर शुरू हो चुका है।

इस बीच ट्रैविस हेड (Travis Head) ने आगामी सीरीज से पहले प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि ट्रैविस हेड का हालिया फॉर्म काफी शानदार है। उनका भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहतरीन है और वह आगामी ऑस्ट्रेलियाई समर में टीम के लिए महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते हैं। तेजतर्रार बल्लेबाज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत उनका पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी नहीं है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया उनसे अक्सर खेलता है।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले जानिए क्या कहा ट्रैविस हेड ने

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए ट्रैविस हेड ने कहा, मुझे नहीं लगता कि भारत मेरा फेवरेट प्रतिद्वंदी है। मुझे बस ऐसा लगता है कि हम उनके साथ खूब खेलते हैं। और, मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों से मैं अच्छी फॉर्म में हूं। तो हां, अच्छा खेलने में सक्षम होना हमेशा अच्छा होता है। टूर्नामेंट में भाग लेना कठिन नहीं है। यह बेहद प्रतिस्पर्धी है। हां, खेल के लिए उठना आसान है। इसलिए मैं यह नहीं कहूंगा कि वे मेरे फेवरेट हैं।

उन्होंने आगे कहा कि, वे बेहद मुश्किल हैं, लेकिन कुछ खेलों में अच्छा खेलना अच्छा रहा है और मैं अच्छी तैयारी करने और दौरे के लिए तैयार रहने की उम्मीद कर रहा हूं। आशा है कि मैं हमारे लिए समर में सफल योगदान दे सकता हूं।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले भारत को पांच और टेस्ट मैच खेलना है। जिसमें दो टेस्ट बांग्लादेश के खिलाफ और तीन टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ शामिल है। BGT से पहले इन दो टीमों के टेस्ट सीरीज से भारतीय टीम को तैयारी करने में मदद मिलेगी।

আরো ताजा खबर

RCB vs GT, Top 10 Memes: बेंगलुरु बनाम गुजरात क्वालीफायर 1 के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, RCB vs GT, Qualifier 1: top 10 memes (image via X) आईपीएल 2026 प्लेऑफ राउंड के क्वालिफायर 1 में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटन्स को...

IPL 2026: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हराकर, फाइनल में बनाई जगह 

RCB vs GT (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर आज 26 मई, मंगलवार को राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। धर्मशाला के एचपीसीए...

IPL 2026, Qualifier 1: विराट कोहली के नाम हुआ एक और अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने कोहली

IPL 2026, Qualifier 1: Virat Kohli (image via IPL/X) विराट कोहली ने आईपीएल 2026 में अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए, धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल...

आईपीएल प्लेऑफ में रजत पाटीदार ने रचा इतिहास, तोड़ दिया सुरेश रैना का ये 12 साल पुराना ‘महारिकाॅर्ड’

Rajat Patidar (Image Credit- Twitter X) राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और गुजरात टाइटंस के बीच जारी आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मैच आज 26 मई को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में...