Skip to main content

ताजा खबर

पापा Jasprit Bumrah पर काफी गर्व है बेटे Angad को, ये इंस्टा स्टोरी आपका दिल जीत लेगी

पापा Jasprit Bumrah पर काफी गर्व है बेटे Angad को, ये इंस्टा स्टोरी आपका दिल जीत लेगी

Jasprit Bumrah (Image Credit- Instagram)

इस बार BGT में Jasprit Bumrah काफी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जहां मेजबान बल्लेबाज हर बार बुमराह के आगे घुटने टेक देते हैं। वहीं चौथे टेस्ट मैच में टीम इंडिया को कड़ी हार का सामना करना पड़ा है, लेकिन इस बीच भी बुमराह की रफ्तार का जादू देखने को मिला है और अब उनकी वाइफ ने एक काफी प्यारी इंस्टा स्टोरी लगाई है।

एक नजर डालते हैं Jasprit Bumrah के प्रदर्शन पर

अभी तक सीरीज में टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, इन चारों टेस्ट मैच में Jasprit Bumrah ने हर मुकाबले में अपनी गजब की गेंदबाजी दिखाई है। ऐसे में बुमराह अब तक हुए 4 मैचों में 30 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, साथ ही वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर मौजूद हैं। दूसरी ओर कई मौकों पर उन्होंने बल्ले से भी अपना दम दिखाया है ऑस्ट्रेलिया दौरे पर।

Jasprit Bumrah के बेटे की क्यूट तस्वीर नहीं देखी क्या आपने?

*MCG टेस्ट मैच में Jasprit Bumrah ने पहली पारी में 4 और दूसरी पारी में 5 विकेट लिए थे।
*जिस गेंद से उन्होंने पंजा लिया था, उस गेंद को लेकर बुमराह की वाइफ ने लगाई इंस्टा स्टोरी।
*तस्वीर में बुमराह के बेटे Angad के हाथ में वो गेंद हैं, जिससे उन्होंने की थी शानदार गेंदबाजी।
*वाइफ संजना गणेशन ने तस्वीर पर लिखा- Proud Of Dadda, Today And Everyday।

विरोधी खिलाड़ी को गजब का लुक दिया था बुमराह ने

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

A post shared by cricket.com.au (@cricketcomau)

यशस्वी जायसवाल है अभी तक सबसे सफल बल्लेबाज

दूसरी ओर टीम इंडिया की तरफ से इस दौरे पर यशस्वी जायसवाल अभी तक सबसे सफल बल्लेबाज हैं, जहां उन्होंने MCG टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक अपने नाम किए थे, वहीं 4 मैचों में वो 359 रन बना चुके हैं। साथ ही वो चौथे टेस्ट मैच में जिस तरह से आउट हुए थे, उसे लेकर अब काफी विवाद हो रहा है और सभी का कहना है कि तीसरे अंपायर ने काफी गलत आउट दिया है। वहीं आउट होने के बाद यशस्वी ने अंपायर से भी काफी बहस की थी और वो गुस्से में काफी कुछ बोल गए थे।

আরো ताजा खबर

Women’s T20 World Cup 2026: फाइनल से पहले कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने बढ़ाया इंग्लैंड का हौसला

Women’s T20 World Cup 2026 (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 40 रन से हराकर फाइनल में...

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X) इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड...

महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के बाद परिवार से मिलके भावुक हुई इंग्लिश पेसर लाॅरेन बेल, देखें वायरल वीडियो

Women’s T20 World Cup 2026: Lauren Bell (Image credit Twitter – X) आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर इंग्लैंड ने फाइनल में जगह...

4 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. इतिहास रचने से महज 1 विकेट दूर अक्षर पटेल, इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20आई में हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि भारत...