Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs IND: भारत ने दूसरे टी20 में टाॅस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू के साथ ही रच दिया इतिहास 

ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)
ENG vs IND (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड और भारत के बीच पांच मैचों की जारी टी20आई सीरीज का दूसरा मैच आज 4 जुलाई, शनिवार को मैनचेस्टर के एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेला जा रहा है। बता दें इस मुकाबले में भारत ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

तो वहीं, इस मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू करने का मौका मिला है। डेब्यू के साथ ही वह भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। सूर्यवंशी ने 15 साल 99 दिन की उम्र में डेब्यू किया। सूर्यवंशी ने इस मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 16 साल 5 दिन की उम्र में भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया था।

खैर, इस मुकाबले के लिए दोनों ही टीमों ने बदलाव किए हैं। मेजबान इंग्लैंड ने दो बदलाव किए हैं, ल्यूक वुड और साकिब महमूद की जगह जोफ्रा आर्चर व जोश टंग खेल रहे हैं। टंग के लिए यह इंग्लैंड के लिए डेब्यू टी20 मैच है। जबकि भारतीय टीम ने संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को आज के मुकाबले के लिए मौका दिया है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड (ENG): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग

भारत (IND): वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर: पिच रिपोर्ट

उम्मीद है कि पावरप्ले के दौरान तेज गेंदबाज गेंद को सीम और स्विंग करा पाएंगे। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा, स्पिनरों की भूमिका भी अहम होगी। जो बल्लेबाज क्रीज पर समय बिताने को तैयार होंगे, वे काफी रन बना पाएंगे। नए बल्लेबाज के लिए आते ही बाउंड्री लगाना आसान नहीं होगा। टॉस जीतने वाला कप्तान पहले बॉलिंग करने का फैसला कर सकता है, क्योंकि एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड में खेले गए पिछले तीन टी20आई मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

ENG vs IND हेड टू हेड रिकाॅर्ड (टी20आई क्रिकेट)

मैच खेले  31
भारत ने जीते 18
इंग्लैंड ने जीते  12
नो रिजल्ट/टाई 01/00
सबसे पहले मैच  19 सितंबर, 2007 (भारत ने जीता)
हालिया मैच  1 जुलाई, 2026 (कोई नतीजा नहीं)

 

আরো ताजा खबर

SL vs IND 2nd Test, Day 3: बारिश के चलते जल्दी समाप्त हुआ दिन का खेल, श्रीलंका अभी भी 238 रन से पीछे

SL vs IND 2nd Test, Day 3 highlights (image via getty) कोलंबो के सिंहालीज स्पोर्ट्स क्लब में श्रीलंका और भारत के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन...

ICC कोड ऑफ कंडक्ट उल्लंघन के लिए प्रभात जयसूर्या पर गिरी गाज, मिली आधिकारिक फटकार और डिमेरिट अंक

Prabath Jayasuriya (Image credit Twitter – X) भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या पर ICC ने कार्रवाई की है।...

25 अगस्त, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. एमसीए ने शिवाजी पार्क को विकसित करने और उसकी देखरेख करने की अनुमति के लिए बीएमसी को लेटर लिखा मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने...

“किसी भी और मैच में ऐसा प्रेशर नहीं होता” – विमेंस एशिया कप मैच से पहले बोलीं हरमनप्रीत कौर

IND vs PAK Harmanpreet Kaur (Image credit Twitter – X) महिला एशिया कप 2026 की शुरुआत 28 अगस्त से यूएई में होने जा रही है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले दुबई...