Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के वेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव, अब कराची की जगह यहां किया जाएगा होस्ट

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरे टेस्ट के वेन्यू में हुआ बड़ा बदलाव, अब कराची की जगह यहां किया जाएगा होस्ट

Rawalpindi cricket stadium. (Photo Source: YouTube)

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसका पहला मुकाबला 21 अगस्त से रावलपिंडी में शुरू हो रहा है। बांग्लादेश टीम भी इस दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान पहुंच चुकी है। इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 30 अगस्त से कराची में खेला जाना था लेकिन अब इसके वेन्यू में बदलाव किया गया है।

बता दें, कराची स्टेडियम में इस समय रिनोवेशन चल रहा है और इसी वजह से अब इन दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी में ही होस्ट किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में पहले ही बता दिया था कि कराची स्टेडियम में इस समय कंस्ट्रक्शन चल रहा है क्योंकि यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तीन वेन्यू में से एक है। यही नहीं पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने फैंस के लिए टिकट की बुकिंग को कैंसिल कर दिया था और उन्होंने यह भी कहा था कि लोगों को उनका रिफंड मिल जाएगा।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने जारी किए गए बयान में कहा कि, ‘कंस्ट्रक्शन के काम में धूल काफी होगी और इससे खिलाड़ियों, अधिकारियों, ब्रॉडकास्टर्स और मीडिया की तबीयत में भी प्रभाव पड़ सकता है। यही वजह है कि हम दूसरे टेस्ट के वेन्यू में बदलाव कर रहे हैं।’

हम लगातार Architects से बात कर रहे हैं: PCB

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है और इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के वेन्यू में कराची स्टेडियम भी एक है। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले अक्टूबर महीने में इंग्लैंड टीम भी पाकिस्तान में तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। इसी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वो Architects से लगातार बातचीत कर रहे हैं।

पीसीबी ने आगे बताया कि, ‘इस समय हम ज्यादा कुछ नहीं बता सकते हैं। जो लोग भी काम कर रहे हैं और Architects से हम लगातार बातचीत कर रहे हैं। हमारी यही योजना है कि जल्द से जल्द स्टेडियम पूरी तरह से ठीक हो जाए और हम इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड को भी टेस्ट सीरीज से पहले अपडेट दे देंगे।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: MI vs PBKS मैच में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी फैंस की नजर

IPL 2026, MI vs PBKS: top 3 players to watch out (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

IPL 2026, Match 24: मुंबई इंडियंस या पंजाब किंग्स, हेड टू हेड में किसका पलड़ा है भारी? यहां जानें

IPL 2026, MI vs PBKS: head to head records (image via X) मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 24वें मैच में, 16 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स...

IPL 2026: MI vs PBKS मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI के बारे में यहां

IPL 2026, MI vs PBKS: Pitch report and probable playing XI (image via X) मुंबई इंडियंस 16 अप्रैल को मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के 24वें मैच में पंजाब...

‘बल्लेबाजी उन्हें निराश कर रही है’ – चेन्नई के हाथों हार के बाद KKR की समस्याओं पर आकाश चोपड़ा

IPL 2026, CSK vs KKR: Ramandeep Singh (image via IPL/X) आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि भले ही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने स्टार खिलाड़ियों के चोटिल होने की वजह...