Skip to main content

ताजा खबर

पांच ऐसे प्रसिद्ध खिलाड़ी जो KKR की ओर से IPL में ले चुके हैं भाग

KKR (Pic Source-X)

इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है। यही नहीं ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं जो इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग ले चुके हैं। कोलकाता फ्रेंचाइजी इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक है।

कुछ ऐसे खिलाड़ी भी टीम में है जो काफी समय से कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेल रहे हैं। आज हम बताते हैं आपको पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो इस शानदार फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में भाग ले चुके हैं।

1- अजीत अगरकर

Former Indian cricket bowler Ajit Agarkar prepares to bowl again.
(Photo by Alessandro Abbonizio/AFP/Getty Images)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के इस समय के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर आईपीएल 2008, 2009 और 2010 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से भाग ले चुके हैं। बता दें कि, KKR ने अजीत अगरकर को 2008 के मेगा-ऑक्शन में US$350 में अपनी टीम में शामिल किया था।

उन्होंने कोलकाता टीम की ओर से 27 मैच में 18 विकेट झटके। 2011 की नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीज कर दिया जिसके बाद इस दिग्गज खिलाड़ी को दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपनी टीम में शामिल किया।

2- हरभजन सिंह

Harbhajan Singh. (Photo Source: IPL/BCCI)

हरभजन सिंह को 2021 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। पूर्व ऑफ स्पिनर इससे पहले मुंबई इंडियंस टीम के कप्तानी कर चुके थे और 2018 के मेगा ऑक्शन में उनको चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने स्क्वॉड में शामिल किया था।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2021 सीजन में हरभजन सिंह को 2 करोड़ रुपए में खरीदा। इस अनुभवी खिलाड़ी ने तीन मैच में 7 ओवर में 63 रन दिए और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला। कोलकाता टीम ने 2021 सीजन के फाइनल में तो क्वालिफाई कर लिया था लेकिन चेन्नई के खिलाफ उन्हें 27 रनों से हार झेलनी पड़ी थी।

3- मिचेल जॉनसन

Mitchell Johnson of KKR. (Photo Source: Twitter)

मिचेल जॉनसन को कोलकाता टीम ने 2018 में साइन किया था। उनको 2 करोड़ रुपए में कोलकाता फ्रेंचाइजी ने अपने स्क्वॉड में जगह दी थी। मिचेल जॉनसन कोलकाता की ओर से अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे थे और 6 मैच में सिर्फ दो ही विकेट उन्होंने झटके थे।

2019 सीजन से पहले KKR ने दिग्गज ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को रिलीज कर दिया जिसके बाद उन्हें फिर से आईपीएल में खेलते हुए नहीं देखा गया।

4- ट्रेंट बोल्ट

Trent Boult. (Photo Source: BCCI)

न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। 2017 सीजन में टीम ने उन्हें 5 करोड़ रुपए में साइन किया था। हालांकि ट्रेंट बोल्ट टीम के लिए सफल खिलाड़ी के रूप में अपने आप को साबित नहीं कर पाए।

KKR के लिए उन्होंने 6 मुकाबलों में 43.20 के औसत से पांच विकेट झटके और यही वजह रही कि 2018 की नीलामी से पहले कोलकाता टीम ने उन्हें रिटेन नहीं किया।

5- संजू सैमसन

Sanju Samson. (Photo Source: Twitter)

संजू सैमसन को कोलकाता फ्रेंचाइजी ने 2012 में अपनी टीम में शामिल किया था। उन्हें 8 लाख रुपए में खरीदा गया था। हालांकि 2012 सीजन में उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला क्योंकि मानवेंद्र बिसला, ब्रैंडन मैकुलम और ब्रेड हेडन विकेटकीपर के रूप में उपलब्ध थे।

संजू सैमसन इसके बाद राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल हुए। दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी संजू सैमसन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन राजस्थान रॉयल्स के वो हमेशा ही महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक रहे। यही नहीं इंडियन प्रीमियर लीग में संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स के कप्तान भी है।

আরো ताजा खबर

ENG vs IND 2026: बारिश की वजह से धुल जाएगा लॉर्ड्स में होने वाला सीरीज-डीसाइडर? देखें मौसम की रिपोर्ट

ENG vs IND 2026, 3rd ODI: Weather Report (image via getty) इंग्लैंड और भारत के बीच इस रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में सीरीज का फैसला करने वाला तीसरा वनडे...

ENG vs IND: लॉर्ड्स में निर्णायक वनडे से पहले हर्ष दुबे की हुई भारतीय टीम में एंट्री! लेंगे चोटिल वॉशिंगटन सुंदर की जगह

ENG vs IND 2026: Harsh Dubey replaces injured Washington Sundar (image via X) ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर दाहिने पैर की हैमस्ट्रिंग में चोट के कारण लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे और...

19 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ENG vs IND: आज (19 जुलाई) भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच खेला जाएगा; सीरीज अभी 1-1 से...

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर कैसा है विराट कोहली का वनडे रिकॉर्ड? जानिए आंकड़े

Virat Kohli (Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में...