Skip to main content

ताजा खबर

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने चुपके-चुपके कर ली सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

पंजाब किंग्स के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने चुपके-चुपके कर ली सगाई सोशल मीडिया पर शेयर किया खास पोस्ट

Jitesh Sharma and his Partner (Photo Source: Jitesh Sharma/Instagram)

भारतीय  खिलाड़ी जितेश शर्मा ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत कर दी है। जितेश ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पार्टनर शलाका माकेश्वर के साथ सगाई की खबरें फैंस के साथ साझा की है। फैंस और उनके साथी खिलाड़ी जमकर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं।

जितेश शर्मा ने शेयर किया खास पोस्ट-

जितेश शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की खास तस्वीरें साझा करते हुए लिखा,

In this crazy world, we found our forever on 8.8.8. ❤️8th August 2024.♾️(इस क्रेजी दुनिया में हमने अपना 8.8.8 हमेशा के लिए पा लिया है)

जितेश के पोस्ट पर रुतुराज गायकवाड़ ने शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “बधाई हो, वेलकम दू द क्लब”। सूर्यकुमार यादव ने लिखा “बहुत-बहुत बधाई भाऊ और वहिनी को”। इनके अलावा शुभम दुबे, मोहसीन खान और वाशिंगटन सुदंर ने भी जितेश और शलाका को बधाइयां दी है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jitesh Sharma (@jiteshsharma_)

A post shared by Jitesh Sharma (@jiteshsharma_)

भारत के लिए कैसा रहा है जितेश शर्मा का प्रदर्शन-

जितेश शर्मा ने एशियन गेम्स 2023, क्वार्टर-फाइनल-1 में नेपाल के खिलाफ मुकाबले में भारत के लिए टी20 फॉर्मेट में डेब्यू किया था। इस मैच में जितेश 4 गेंदों में एक चौके की मदद से मात्र 5 रन की पारी खेल पाए थे। उन्होंने भारत के लिए आखिरी टी20 मैच इसी साल जनवरी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। जितेश शर्मा ने भारत के लिए 9 टी20 इंटरनेशनल मैचों की 7 पारियों में 14.29 की औसत और 147.06 के स्ट्राइक रेट से 100 रन बनाए हैं।

जितेश शर्मा को हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे के टी20 सीरीज के पहले दो मैचों के लिए संजू सैमसन के रिप्लेसमेंट के रूप टीम में चुना गया था। हालांकि, जितेश को पहले दोनों ही टी20 मैचों के प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था।

आईपीएल में पंजाब किंग्स के लिए कैसा रहा है प्रदर्शन-

वहीं, जितेश शर्मा ने 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 40 मैचों की 36 पारियों में 22.81 की औसत और 151.14 के स्ट्राइक रेट से 730 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने की टीम की घोषणा, जैक क्राॅली को नहीं दी जगह

Zak Crawley (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 4...

IPL 2026: GT के खिलाफ हार के बाद भी SRH पर डेनियल विटोरी ने जताया भरोसा, बोले ‘हर टीम में खामियां’

IPL 2026 Daniel Vettori (Image credit Twitter – X) IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा, लेकिन टीम के मुख्य कोच डैनियल...

13 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में आज आरसीबी का सामना केकेआर से आईपीएल के जारी सीजन का 57वां मैच आज 13 मई को राॅयल...

आईपीएल के बाद अफगानिस्तान टेस्ट से पहले वर्कलोड को मैनेज करेंगे बुमराह-सिराज

Jasprit Bumrah and Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल 2026 के ठीक बाद भारतीय क्रिकेट टीम का एक बिजी शेड्यूल शुरू होने वाला है। भारतीय टीम के इस...