Skip to main content

ताजा खबर

न्यूयॉर्क की पिच से काफी परेशान है हेनरिक क्लासेन, बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा

न्यूयॉर्क की पिच से काफी परेशान है हेनरिक क्लासेन, बांग्लादेश के खिलाफ मैच जीतने के बाद किया बड़ा खुलासा

Heinrich Klaasen (Image Credit- Twitter X)

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के महत्वपूर्ण मैच में दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को चार रन से हराया। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए तमाम क्रिकेट फैंस का दिल जीता।

मैच खत्म होने के बाद दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी विकेट बल्लेबकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने न्यूयॉर्क की पिच को लेकर अपना पक्ष रखा। वो यहां की पिच से काफी नाराज है। हेनरिक क्लासेन के मुताबिक न्यूयॉर्क की पिच में क्रिकेट सही तरीके से नहीं खेला जा सकता है। उन्होंने मैच खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में यहां की पिच को लेकर बड़ा बयान दिया।

हेनरिक क्लासेन ने कहा कि, ‘डेविड ने पिछले मैच में हमने बताया था कि इस पिच पर कैसे बल्लेबाजी करनी चाहिए। भारत और पाकिस्तान के बीच के मुकाबले में भी हमने देखा था कि यहां रन बनाना बहुत ही मुश्किल है। आप यहां की पिच पर लगातार बड़े शॉट्स नहीं खेल सकते हैं। मिडिल ओवर में हमने काफी अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन डेथ ओवर में हम ज्यादा रन नहीं बना पाए।

पिछले महीने में हमने देखा था कि आईपीएल में 250 से ज्यादा रन बना रहे थे लेकिन यहां पर 150 रन भी बनाना बहुत ही मुश्किल है। हालांकि वेस्टइंडीज की पिच पर रन बन सकते हैं। दुनिया के लिए यह ठीक है लेकिन क्रिकेट के लिए न्यूयॉर्क की पिच ‘Selling Product’ नहीं है। इस फील्ड पर कोई भी टीम किसी को भी कभी भी मात दे सकती है।’

सभी बल्लेबाज चाहते हैं कि यहां से वो जल्दी निकले: हेनरिक क्लासेन

हेनरिक क्लासेन ने रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, ‘सभी बल्लेबाज यह चाहते हैं कि जल्द से जल्द वो यहां से निकले। वेस्टइंडीज में काफी रन बनते हुए देखे जाएंगे लेकिन यहां बहुत ही मुश्किल है। वेस्टइंडीज में अगर आपको मैच जीतना है तो कम से कम 160 से 170 रन बनाने होंगे। न्यूयॉर्क में बल्लेबाजी करके ऐसा लग रहा है कि आप टी20 नहीं वनडे मैच खेल रहे है। यहां गेंदबाजों को काफी मदद है लेकिन बल्लेबाजों को यहां काफी परेशानी हो रही है।

न्यूयॉर्क की आउटफील्ड भी काफी साधारण है। यहां पर 120 रन का स्कोर काफी अच्छा है। Dallas में विकेट काफी अच्छा है और वहां खेलने में भी काफी मजा आता है। जितना अच्छा विकेट होगा उतना अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। सभी खिलाड़ियों ने अपना काम बखूबी से किया है और फैन भी यही चाहते हैं कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करें। लेकिन यहां बड़ा स्कोर बनना बहुत ही मुश्किल है।’

আরো ताजा खबर

IPL 2026: आरसीबी की प्लेइंग इलेवन में ये 4 विदेशी खिलाड़ी साबित हो सकते हैं गेम चेंजर

IPL 2026 RCB (Image credit Twitter – X) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल...

The Hundred 2026: सनराइजर्स लीड्स में अबरार अहमद की भागीदारी पर संशय, इंटरनेशनल शेड्यूल है बड़ी वजह

Abrar Ahmed (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के युवा स्पिनर अबरार अहमद की द हंड्रेड 2026 में भागीदारी को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। वह इस टूर्नामेंट में सनराइजर्स लीड्स के...

रिपोर्ट: IPL 2026 में अजिंक्य रहाणे कर सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी

Ajinkya Rahane set to lead KKR in IPL 2026 (image via getty) अजिंक्य रहाणे आगामी आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान के तौर पर बने रहने...

SM Trends: 15 मार्च के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) मुंबई टी20 लीग के चौथे सीजन के लाॅन्च के समय एक प्रजेंटर पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा की नकल करते हुए...