Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड सीरीज के बाद क्या है टीम इंडिया का शेड्यूल? भारत का अगला मैच कब और कहां

Ravindra Jadeja (Photo Source: Getty Images)

साल 2024 न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए काफी उतार-चढाव भरा रहा है। टीम ने केप टाउन में एक टेस्ट मैच जीता, इंग्लैंड को अपने घर में हराया, ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीता, और बांग्लादेश को घर में हराया। लेकिन इस महीने में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में व्हाइटवाश का सामना करना पड़ा।

न्यूजीलैंड ने न केवल भारतीय सरजमीं पर अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की, बल्कि सीरीज में भारत का सूपड़ा भी साफ किया। इस हार से भारतीय क्रिकेट टीम और उनके प्रशंसकों को झटका लगा है क्योंकि 24 साल में पहली बार भारत को अपने घर पर क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। वहीं टेस्ट इतिहास में पहली बार भारत को अपने घर पर तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप मिला।

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के साथ ही भारत आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2023-25 ​​स्टैंडिंग में नंबर 1 का ताज गंवा दिया है और वो फिलहाल नंबर दो पर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही अब टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के फाइनल में पहुंचना भी मुश्किल लग रहा है। इस सीरीज के बाद अब फैंस के मन में एक सवाल ये है कि भारत की अगली सीरीज कब, कहां और किसके साथ होगी।

भारतीय क्रिकेट टीम की अगली सीरीज कौन सी है?

भारतीय क्रिकेट टीम को इस साल अब दो और सीरीज खेलने हैं, एक दक्षिण अफ्रीका में एक T20I सीरीज और ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट सीरीज।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में T20I टीम चार मैचों की सीरीज में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है, जबकि टेस्ट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरेगी।

IND vs SA T20I Series की टाइमिंग क्या है?

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार रात साढ़े 9 बजे शरू होंगे। वहीं टॉस के लिए दोनों कप्तान आधा घंटा पहले मैदान पर उतरेंगे।

IND vs SA T20I Series का फुल शेड्यूल

8 नवंबर, पहला टी20 डरबन में, रात 9:30 बजे से

10 नवंबर, दूसरा टी20 गेकेबरहा में, रात 9:30 बजे से

13 नवंबर, तीसरा टी20 सेंचुरियन में, रात 9:30 बजे से

15 नवंबर, चौथा टी20 जोहान्सबर्ग में, रात 9:30 बजे से

भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज का लाइव टेलिकास्ट भारत में किस चैनल पर होगा?

India vs South Africa टी20 सीरीज का मजा भारतीय फैंस टीवी पर स्पोर्ट्स 18 के विभिन्न नेटवर्क्स पर उठा सकते हैं।

IND vs SA T20I Series की लाइव स्ट्रीमिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी?

भारत बनाम अफ्रीका टी20 सीरीज का भारतीय फैंस ऑनलाइन लुत्फ जियोसिनेमा पर बिल्कुल फ्री में उठा सकते हैं।

আরো ताजा खबर

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...

ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले इंग्लैंड को लगा तगड़ा झटका, चोट की वजह से ODI सीरीज से बाहर हुए जॉश टंग

Josh Tongue (Image credit Twitter – X) इंग्लैंड क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज शुरू होने से पहले बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज जोश टंग चोट के...

BAN vs WI: सिलहट में आया तौहीद हृदोय का तूफान! 220 रनों की नाबाद पारी से तोड़े कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Towhid Hridoy Shatters National Record With Unbeaten double century Against West Indies (image via getty) शनिवार, 7 नवंबर को सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच...

चोट के चलते SMAT से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भाई क्रुणाल के हाथों में बड़ौदा की कमान

Hardik Pandya Ruled Out of SMAT 2026 Due to Fitness Concerns (Image credit Twitter – X) भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बड़ौदा की...