Skip to main content

ताजा खबर

T20 World Cup 2026: ये खिलाड़ी बन सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, युजवेंद्र चहल ने बताई अपनी पसंद

T20 World Cup 2026: ये खिलाड़ी बन सकता है प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, युजवेंद्र चहल ने बताई अपनी पसंद

Yuzvendra Chahal (Image Credit- Twitter X)

भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में 7 फरवरी से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अनुभवी भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुछ रोचक खिलाड़ियों को अलग-अलग कैटेगिरी में चुना है। इसको लेकर टी20 वर्ल्ड कप के आधिकारिक ब्राॅडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने एक वीडियो भी शेयर की है।

इस वीडियो में पंजाब किंग्स के अनुभवी स्पिनर चहल ने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर अभिषेक शर्मा का चयन किया। साथ ही चहल ने अभिषेक को टूर्नामेंट का बेस्ट बल्लेबाज भी बताया है।

तो वहीं, जब 35 वर्षीय भारतीय स्पिनर से आईसीसी टूर्नामेंट में बेस्ट गेंदबाज व प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ना पूछा गया, तो उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के याॅर्कर किंग जसप्रीत बुमराह का नाम लिया। बता दें कि बुमराह यह अवाॅर्ड, पिछले टी20 वर्ल्ड कप में भी अपने नाम कर चुके हैं। जब भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में यूएसए-वेस्टइंडीज की मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 को दूसरी बार अपने नाम किया था।

देखें युजवेंद्र चहल की ये वीडियो

दबाब कोई बहाना नहीं हो सकता: चहल

दूसरी ओर, आज 31 जनवरी, रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी व पांचवां टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले खराब फाॅर्म का सामना कर रहे अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को लेकर चहल ने जियोस्टार पर कहा-

“संजू सैमसन कई सालों से क्रिकेट खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के मध्य क्रम से शुरुआत की, फिर सलामी बल्लेबाज बने। 10-12 साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने के बाद दबाव को बहाना नहीं बनाना चाहिए। उन्हें (सैमसन को) इस सीरीज में चार मौके मिले हैं। मैं एक-दो मैचों में असफलता स्वीकार कर सकता हूं, लेकिन तीन-चार मैचों में नहीं। उन्हें पता है कि ईशान किशन जैसा खिलाड़ी, जो बैकअप है और नंबर तीन पर अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है, उनका इंतजार कर रहा है।”

আরো ताजा खबर

SM Trends: 20 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा वनडे मैच आज 20 जून को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें...

Tri-Nation A Series: क्या फाइनल में वैभव सूर्यवंशी को टारगेट करेगी श्रीलंका, फाइनल से पहले लंकाई कप्तान का बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत ए और श्रीलंका ए के बीच त्रिकोणीय सीरीज का फाइनल 21 जून को दांबुला में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों...

‘ईशान किशन को नंबर 3 पर करना होगा इंतजार, कोहली की जगह अटूट’ इंग्लैंड दौरे के लिए मोहम्मद कैफ ने चुना भारतीय लाइनअप

IND vs AFG, 2nd ODI (image via getty) भारतीय टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने वाली है। इस दौरे से पहले...

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड दौरे से बाहर, विराट कोहली को फिटनेस क्लीयरेंस लेने को कहा गया: रिपोर्ट्स 

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली भारत की व्हाइट-बॉल सीरीज से बाहर हो गए हैं। दूसरी ओर, पूर्व कप्तान...