Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड को हराने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव, जानिए यहां

न्यूजीलैंड को हराने के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में क्या हुआ बदलाव जानिए यहां

WTC 2023-25 Points Table: Here’s a look at latest standings after England’s first Test win in Christchurch against New Zealand. (Source – Getty Images)

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इस मैच में इंग्लैंड के लिए तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई है। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है। जीत के साथ ही इंग्लैंड ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। हालांकि, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में इंग्लैंड को जीतकर भी कुछ फायदा नहीं हुआ है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट जीतने से पहले इंग्लैंड की टीम WTC 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर थी, लेकिन जीतने के बाद भी छठे नंबर पर बनी हुई है। बस उसके जीत % में बदलाव हुआ है। उनका जीत प्रतिशत अब 43.75 हो गया है।  WTC की मौजूदा चक्र में इंग्लैंड ने कुल 20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें में 10 में जीत हासिल की है और 9 हारे हैं और उनका फाइनल में पहुंचा लगभग नामुमकिन है।

दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को हारने के बाद भी नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि मैच से पहले कीवी टीम चौथे चौथे स्थान पर थी और अब भी इसी नंबर पर बनी हुई है। न्यूजीलैंड का जीत% कम हो गया है। टीम ने अभी तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 6 जीते और 6 हारे हैं। उसका जीत प्रतिशत 50.00 है।

न्यूजीलैंड को अभी इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैच और खेलने हैं और इन्हें जीतकर वह अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मैच के बाद सिर्फ इन्हीं दोनों टीमों का जीत% बदला है बाकी प्वाइंट्स टेबल में कोई फेरबदल नहीं हुआ है।

WTC पॉइंट्स टेबल में नंबर एक पर है भारत

WTC Points Table में भारतीय टीम अभी भी नंबर एक पर बनी हुई है। टीम ने 15 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 9 में जीत हासिल की है और 5 हारे हैं। उसका जीत %  61.11 है। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में पहला मुकाबला 295 रनों से जीता था। भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बनी हुई हैं और अपनी उम्मीदों को और पुख्ता करने के लिए उन्हें आने वाले मैच भी जीतने होंगे।

আরো ताजा खबर

2 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. Women’s T20 World Cup 2026: भारत की 15-सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, अमनजोत कौर को नहीं मिली जगह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड  ने...

‘हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 4 विकेट लिए हैं और उनकी इकॉनमी 12 से ज्यादा है’ – MI के प्रदर्शन पर आकाश चोपड़ा

Hardik Pandya Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक बेहद निराशाजनक रहा है। टीम ने आठ मुकाबलों में से सिर्फ दो...

SM Trends: 2 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) जोश इंग्लिस, जिनकी नीलामी डील इस सीजन में उनकी उपलब्धता को लेकर अलग-अलग बातों की वजह से चर्चा का मुख्य विषय बन गई थी,...

IPL 2026, Match 46: गुजरात टाइटन्स बनाम पंजाब किंग्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

गुजरात टाइटन्स इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 46वें मैच में, 3 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स का सामना करेगी। पंजाब किंग्स 8 मैचों में 6...