Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट में रचिन रवींद्र समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह, केन विलियमसन नहीं आए नजर 

न्यूजीलैंड के सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट में रचिन रवींद्र समेत इन खिलाड़ियों को मिली जगह केन विलियमसन नहीं आए नजर

Rachin Ravindra (Pic Source-Twitter)

पिछले सीजन में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र (Rachin Ravindra) अपना पहला न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने में कामयाब रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल में ही न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड (NZC) ने उन 20 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है, जिन्हें यह सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट मिला है। इस लिस्ट में रचिन के अलावा 4 और खिलाड़ी शामिल है, जिनके नाम ने सभी को चौंकाया है।

साथ ही बता दें कि इस काॅन्ट्रैक्ट में पूर्व कप्तान केन विलियमसन का नाम देखने को नहीं मिला है। तो वहीं जिन चार और खिलाड़ियों को इस लिस्ट में जगह मिली है, उसमें वेलिंगटन की ओर से खेलने वाले तेज गेंदबाज बेन सीर्स, केंटनबैरी के विल ओ रूर्क और ऑटेगो के जैकब डफी शामिल हैं।

साथ ही बता दें कि रचिन रवींद्र को यह काॅन्ट्रैक्ट मिलना, कहीं ना कहीं शामिल ही था, क्योंकि उन्होंने पिछले एक साल में कीवी टीम के लिए कमाल का प्रदर्शन किया है। वह वर्ल्ड कप 2023 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में चौथे नंबर पर थे, रवींद्र ने टूर्नामेंट में 578 रन बनाए थे। इसके अलावा वह जनवरी 2023 में आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर का अवाॅर्ड भी जीतने में सफल रहे थे।

साथ की इसके कुछ महीने बाद रचिन रवींद्र ANZ न्यूजीलैंड क्रिकेट अवाॅर्ड्स में सर रिचर्ड हेडली मेडल जीतने वाले, सबसे युवा कीवी खिलाड़ी बने थे। तो वहीं अब न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट हासिल करने के बाद एक बाद फिर से उनके कंधों पर खुद को साबित करने का बोझ होगा।

इन 20 खिलाड़ियों को मिला न्यूजीलैंड क्रिकेट का सेंट्रल काॅन्ट्रैक्ट

फिन एलन, टाॅम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैंपमैन, डेवाॅन काॅन्वे, जैकब डफी, मैच हेनरी, कायल जैमिंसन, टाॅम लाथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विल ओ रूर्क, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सीर्स, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।

আরো ताजा खबर

भारत-जापान ऐतिहासिक टी20 मैच से जापान में क्रिकेट को बढ़ावा मिलने की उम्मीद

India vs Japan T20I (Image Credit- Twitter X) भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को होने वाला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला जापानी क्रिकेट के लिए बेहद खास है। यह दोनों...

WI vs IND 2026: वेस्टइंडीज के खिलाफ ये भारत की मुख्य टीम नहीं है – इरफान पठान

Irfan Pathan and indian team (Image credit Twitter – X) वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए, बीसीसीआई ने इस हफ्ते...

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज, नंबर 1 पर किंग कोहली मौजूद 

IND vs WI (Image Credit- Twitter X) Top 5 Players With Most ODI Centuries Against West Indies: हाल में ही वेस्टइंडीज ने भारतीय दौरे के लिए व्हाइट बाॅल टीमों का...

Asian Games 2026 में अलग जर्सी क्यों पहन रही है भारतीय क्रिकेट टीम? जान लीजिए वजह

Indian cricket team (Image credit Twitter – X) एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अपनी नियमित टीम इंडिया वाली जर्सी में नजर नहीं आ...