Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बावजूद जेमिमा रोड्रिग्ज को मिला ये अवॉर्ड, हरमनप्रीत का दिल छू लेने वाला जेस्चर

Jemimah Rodrigues

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। भारत को टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 58 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। भारतीय महिला क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने टीम की इस  हार पर अफसोस जताया लेकिन मैच में शानदार फील्डिंग करने वाले प्लेयर्स की तारीफ भी की। इस दौरान जेमिमा रोड्रिग्स को ड्रेसिंग रूम में फील्डर ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

बता दें कि, भारत की मेंस क्रिकेट टीम ने मैच के सबसे बेहतरीन फील्डिर को बेस्ट फील्डर मेडल देने का आगाज किया था और उस परंपरा अब महिला टीम भी आगे बढ़ा रही है। बीसीसीआई द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मुनीश ने कहा, ”यह टफ गेम था। टूर्नामेंट की वैसी शुरुआत नहीं, जैसी हम चाहते थे। लेकिन आप वापसी करेंगी। अगर हम अपनी फील्डिंग में से छठा ओवर हटा दें, जहां दो गलती हुईं तो हमने अच्छा प्रदर्शन किया।”

हरमनप्रीत कौर ने जेमिमा रोड्रिग्ज को दिया बेस्ट फील्डर का मेडल

उन्होंने स्मृति मंधाना, श्रेयंका पाटिल और पूजा वस्त्राकर की फील्डिंग की प्रशंसा की। इसके बाद, मुनीश ने कप्तान हरमनप्रीत कौर से बेस्ट फील्डर मेडल देने की गुजारिश की। हरमनप्रीत ने जेमिमा को मेडल देने के बाद उनके सिर पर हाथ रखा और फिर गले लगाया। फील्डिंग कोच ने आगे कहा कि, ”जैसे हमने फील्डिंग में बाउंस बैक किया, वैसे ही अगले मैच में करेंगे। ऑल द बेस्ट।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड द्वारा रखे गए 161 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई थी। कोई भी भारतीय प्लेयर 20 का आंकड़ा नहीं छू पाया। हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेला। आगे बढ़ते हुए हम जानते हैं कि हर मैच महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कई बार 160-170 रन के लक्ष्य का पीछा किया है। हम इसे बनाने की उम्मीद कर रहे थे। हम जानते थे कि किसी को बल्लेबाजी करनी होगी, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे।’’ भारत को टूर्नामेंट में दूसरा मैच चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से खेलना है। दोनों की रविवार को टक्कर होगी।

আরো ताजा खबर

1983 वर्ल्ड कप जीत के बाद वायरल हो रहे ‘विस्की-शैंपेन-सिगरेट’ वाले वायरल बिल को कीर्ति आजाद ने बताया फर्जी

Kirti Azad (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम ने दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव की कप्तानी में पहली बार, वेस्टइंडीज को हराकर 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप को अपने नाम...

21 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: आईपीएल में गुजरात का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से आईपीएल 2026 के जारी सीजन का 66वां मैच आज 21 मई...

2027 वर्ल्ड कप के लिए रोहित-कोहली की जगह तय नहीं, चयनकर्ताओं ने दिया बड़ा संकेत

Virat Kohli, Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज से आराम...

SM Trends: 21 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) आईपीएल 2026 में आज 21 मई को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच प्लेऑफ से पहले एक अहम मैच अहमदाबाद के नरेंद्र...