Skip to main content

ताजा खबर

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जिम में पसीना बहाते हुए नजर आए विराट कोहली, देखें वायरल वीडियो

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले जिम में पसीना बहाते हुए नजर आए विराट कोहली देखें वायरल वीडियो

Virat kohli (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। 12 अक्टूबर को होने वाले आखिरी टी20 मैच के बाद यह सीरीज खत्म हो जाएगी। तो वहीं इस सीरीज के बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में मेजबानी करनी है।

दूसरी ओर, इस सीरीज के शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय कप्तान और रन मशीन विराट कोहली (Virat Kohli) की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि कोहली को कीवी टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले जिम में पसीना बहाते हुए देखा जा सकता है। इंटरनेट पर वायरल किंग कोहली की इस वीडियो पर फैंस काफी तेजी से रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं।

विराट कोहली की यह वायरल वीडियो

भारत और न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का फुल शेड्यूल

पहला टेस्ट 16-20 अक्टूबर: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरू

दूसरा टेस्ट 24-28 अक्टूबर: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे

तीसरा टेस्ट 1-5 नवंबर: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

दूसरी ओर, आपको विराट कोहली के बारे में जानकारी दें, तो वह हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर आए थे। इस सीरीज में विराट का बल्ला थोड़ा खामोश रहा था। इस दौरान कोहली ने चार पारियों में 33 की औसत से सिर्फ 99 रन बनाए थे।

टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं कोहली

गौरतलब है कि आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 को अपने नाम करने के बाद, विराट कोहली ने खेल के सबसे छोटे फाॅर्मेट को छोड़ने का फैसला किया था। कोहली ने भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में एक मैच विनिंग पारी खेली थी, जिसकी वजह से भारत दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब को अपने नाम करने में सफल रहा था। कोहली ने भारत के लिए खेले गए 125 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 48.7 की औसत से 4188 रन बनाए हैं।

আরো ताजा खबर

“उन्हें सबसे पहले टीम से बाहर किया जाता है” – मोहम्मद सिराज को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

Mohammed Siraj(Image credit Twitter – X) भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को लेकर...

“बेहद निराशाजनक” – स्कॉट एडवर्ड्स और पॉल स्टर्लिंग समेत कई कप्तानों ने की ICC के नए वनडे वर्ल्ड कप फॉर्मेट की आलोचना

Players criticise ICC’s revamped ODI World Cup format (image via X) इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल द्वारा 2027 पुरुष वनडे वर्ल्ड कप के लिए नए फॉर्मेट को मंजूरी दिए जाने के बाद,...

ENG vs IND 2026: इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ENG vs IND, 3rd ODI: match preview (image via getty) भारतीय क्रिकेट टीम 19 जुलाई 2026 को लंदन के लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का...

‘उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए कई महान काम किए’ – सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर माइकल होल्डिंग ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Holding pays tribute to the late Sir Garfield Sobers (image via getty) वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने सर गारफील्ड सोबर्स को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी, जिनका 17...