Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स के अलावा GYM में भी जान लगा देते हैं Shubman Gill, उनकी कड़ी मेहनत देखने लायक है

Shubman Gill (Image Credit- Instagram)

Shubman Gill अब बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं, 19 तारीख से शुरू होने वाले पहले मैच में गिल खुद को साबित करना चाहेंगे इस प्रारूप में। जिसके लिए ये खिलाड़ी इन दिनों कड़ी मेहनत करने में लगा हुआ है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। जहां इस खिलाड़ी का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें शुभमन खुद की फिटनेस पर काम तरते हुए दिख रहे हैं।

टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड सुधारना चाहते हैं Shubman Gill

जी हां, हाल ही में Shubman Gill ने एक बयान दिया था, जो टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा हुआ था। गिल ने कहा था कि- टेस्ट क्रिकेट में मैं अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया हूं, लेकिन अब हमें न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुल 10 टेस्ट खेलने हैं ऐसे में मुझे भरोसा है कि मैं उन उम्मीदों पर खरा उतर पाऊंगा। गिल ने अभी तक अपने करियर में 25 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 4 शतकों के अलावा 6 अर्धशतक भी हैं।

टेस्ट में बेस्ट देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं Shubman Gill

*Duleep Trophy के बाद अब टीम इंडिया से टेस्ट क्रिकेट खेलेंगे Shubman Gill।
*ऐसे में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच की गिल ने शुरू की तैयारी।
*शुभमन का वर्कआउट वीडियो आया सामने, बल्लेबाज करता दिखा कड़ी मेहनत।
*अलग तरह का वर्कआउट कर रहे थे गिल, इस दौरान जिम ट्रेनर था उनके साथ मौजूद।

Shubman Gill का वर्कआउट वीडियो आप भी देख लो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amrit Sandhu (@allaboutfitness001)

गिल के खास दोस्त का बोला बल्ला

दूसरी ओर शुभमन गिल के खास दोस्त यानी की ईशान किशन ने फिर से 22 गज पर सनसनी मचा दी है, जहां इस खिलाड़ी ने Duleep Trophy के दूसरे मैच में चोट से वापसी करते हुए शतक ठोक दिया। जहां इंडिया C टीम से खेलते हुए ईशान ने ये शतक लगाया है इंडिया B के खिलाफ, इस दौरान बल्लेबाज ने 111 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी भी ठोक दी है

लगातार 2 शतक लगा चुका है ये खिलाड़ी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत तीसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 3rd T20I: Match Preview (image via X) रविवार, 26 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा और आखिरी टी20आई मैच...

26 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via getty) 1. ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की...

ZIM vs IND: जिम्बाब्वे को दूसरे टी20 में 90 रनों से हराकर भारत ने टी20 सीरीज पर किया कब्जा, बनाई 2-0 की अजेय बढ़त 

ZIM vs IND 2nd t20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच जारी तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मैच आज 25 जुलाई, रविवार को हरारे...

क्या वनडे क्रिकेट से रिटायर होने जा रहे हैं रोहित शर्मा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष ने किया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की चर्चाओं पर आखिरकार बीसीसीआई की ओर से बड़ा बयान...