Skip to main content

ताजा खबर

नीतीश राणा छोड़ने जा रहे इस टीम का साथ, दो साल बाद दिल्ली में वापसी तय

नीतीश राणा छोड़ने जा रहे इस टीम का साथ दो साल बाद दिल्ली में वापसी तय

Nitish Rana (Photo Source: X/Twitter)

स्टार भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा 2025-26 के घरेलू सत्र के लिए अपने गृह राज्य दिल्ली लौटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उत्तर प्रदेश की ओर से खेलने के बाद वह वापसी कर रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी का प्रतिनिधित्व किया था।

बता दें कि राणा 2023 में दिल्ली से उत्तर प्रदेश चले गए थे। उन्होंने उस सीजन में यूपी का नेतृत्व किया, लेकिन वे अपने ग्रुप की आठ टीमों में छठे स्थान पर ही रह सके। नीतीश राणा ने उस सीजन में छह मैचों में 37.12 की औसत से एक शतक सहित 297 रन बनाए।

मामले से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘यह कोई डंप स्टेशन नहीं है। जब उन्होंने 2023 में एनओसी मांगा था, तो हमने उनसे दिल्ली के लिए खेलने और रहने का अनुरोध किया था। उन्हें अपनी जगह खुद बनानी होगी। इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि उन्हें तुरंत मौका मिलेगा।’

अपना घर तो अपना ही होता है- संजय भारद्वाज

उनके कोच संजय भारद्वाज ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि अपना घर तो अपना ही होता है। हां, वह इस सीजन में दिल्ली के लिए खेलेंगे। मैंने उनसे तब भी कहा था कि वह बाहर न जाएं। उत्तर प्रदेश के साथ उनका सीजन अच्छा नहीं रहा।

भारद्वाज ने आगे कहा कि एक पेशेवर क्रिकेटर के तौर पर आप पर बहुत ज़्यादा दबाव होता है। दिल्ली लौटना उनके लिए समझदारी भरा फ़ैसला है। उन्होंने यहीं पर अपना सारा क्रिकेट खेला है, एज-ग्रुप स्तर से लेकर अब तक।

बाएं हाथ के क्रिकेटर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 में सिर्फ दो लिस्ट ए गेम खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए। इसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। लगातार कम स्कोर के बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर होना पड़ा।

हालांकि, उनकी वापसी से उन्हें दिल्ली टीम में जगह मिलेगी, यह सुनिश्चित नहीं है, लेकिन वह दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन का हिस्सा होंगे। इस बार दिल्ली प्रीमियर लीग में आठ फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी।

View this post on Instagram

A post shared by CricTracker India (@crictrackerindiaofficial)

আরো ताजा खबर

IND vs SA 2025: रन बनाना जरूरी इरफान पठान की चेतावनी, शुभमन गिल पर बढ़ा दबाव

Irfan Pathan (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने शुभमन गिल को लेकर साफ कहा है कि अगर वे T20 टीम में अपनी जगह पक्की करना...

IPL में अगले ग्लेन मैक्सवेल बनने की क्षमता रखने वाले 3 खिलाड़ियों के बारे में जानिए यहाँ

Glenn Maxwell (Image Credit- Twitter/X) ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को पिछले महीने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) द्वारा रिलीज़ किए जाने और उसके बाद आईपीएल 2026 मिनी-ऑक्शन में हिस्सा न लेने के...

IND vs SA 2025: शुभमन गिल के ख़राब फॉर्म के बीच सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने T20I उप-कप्तानी पर उठाए सवाल

Shubman Gill (Image Credit- Twitter/X) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही 5 मैचों की टी-20आई श्रृंखला फिलहाल एक-एक की बराबरी पर टिकी हुई है। पहले मुकाबले में जीत...

IND vs SA 2025: ‘अक्षर को नंबर 3 पर भेजना उन्हें भेड़ियों के बीच फेंकने जैसा’ – डेल स्टेन ने भारत की आलोचना की

IND vs SA: Axar Patel (Image credit Twitter – X) दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने भारत की टीम मैनेजमेंट के फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है।...