Skip to main content

ताजा खबर

निकोलस पूरन ने टी20 फॉर्मेट में रच दिया इतिहास, मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ इस शानदार उपलब्धि को किया अपने नाम

Nicholas Pooran (Pic Source-X)

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने टी20 फॉर्मेट में इतिहास रच दिया है। निकोलस पूरन टी20 क्रिकेट के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान के 2021 के रिकॉर्ड को तोड़ा। बता दें कि, मोहम्मद रिजवान ने 2021 में टी20 फॉर्मेट में 2036 रन बनाए थे।

निकोलस पूरन ने यह शानदार उपलब्धि कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में 28 सितंबर को त्रिनिदाद के ब्रायन लारा स्टेडियम में त्रिनबागो नाइट राइडर्स और बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हासिल की। निकोलस पूरन ने बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रनों की तूफानी पारी खेली।

अपनी इस पारी के बाद निकोलस पूरन ने 2024 में सबसे छोटे फॉर्मेट में 2059 रन बना लिए हैं। निकोलस पूरन की इसी बल्लेबाजी की वजह से कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में खेले गए मुकाबले में नाइट राइडर्स ने 30 रनों से जीत दर्ज की। सिर्फ बल्लेबाजों ने ही नहीं बल्कि गेंदबाजों ने भी अपनी भूमिका काफी अच्छी तरह से निभाई।

निकोलस पूरन ने 2024 में की है जबरदस्त बल्लेबाजी

निकोलस पूरन का प्रदर्शन अभी तक साल 2024 में बेहतरीन रहा है। उन्होंने कई फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भाग लिया है और अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका है। CPL 2024 में भी अभी तक उन्होंने नाइट राइडर्स की ओर से जबरदस्त बल्लेबाजी की है।

बता दें कि, निकोलस पूरन ने 2024 में 65 पारी में 2059 रन बनाए हैं। उन्होंने यह रन 42.02 के औसत और 160.85 के स्ट्राइक रेट से बनाए हैं। यही नहीं अनुभवी बल्लेबाज ने इस साल टी20 फॉर्मेट में 14 अर्धशतक भी जड़े हैं। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रन का बनाया है। अभी तक निकोलस पूरन ने 139 चौके और 152 छक्के जड़े हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 की बात की जाए तो इस आक्रामक खिलाड़ी में 9 मैच में 39 के औसत और 175 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं।

त्रिनबागो नाइट राइडर्स इस सीजन के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और अंक तालिका में टीम इस समय तीसरे पायदान पर है। यही नहीं बारबाडोस रॉयल्स भी टॉप 4 में अपनी जगह बना चुकी है। अब प्लेऑफ में भी निकोलस पूरन अपने इसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...